Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 01, 2025, 09:54 AM (IST)
Budget 2025 Date and Time: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी, 2025 दिन शनिवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट 2025 (Budget 2025) पेश करने वाली हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निर्मली सीतारमण का यह आठवां और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए 3.0 सरकार का यह दूसरा बजट होगा। आइये, जानें आप अपने घर बैठे बजट 2025 को कहां, कब और कैसे लाइव (Budget 2025 Live Streaming) देख पाएंगे। और पढें: Aadhaar Card पर AC फ्री दे रही सरकार? सोशल मीडिया पर Viral हो रहा PM Modi का वीडियो, जानें सच्चाई
Budget 2025 आज यानी 1 फरवरी, 2025 को दोपहर 11 बजे लोकसभा (Lok Sabha) में पेश में पेश किया जाएगा। इस बजट को मोबाइल फोन और टीवी पर लाइव देखा जा सकेगा। सीतारमण आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए प्रमुख बजटीय आवंटन और राजस्व अपेक्षाओं की रूपरेखा बताएंगी। निचले सदन में उनके भाषण के बाद, बजट के दस्तावेज राज्यसभा में पेश किए जाएंगे। और पढें: क्या सच में Aadhaar Card धारकों को Electric साइकिल मिल रही FREE? PM Modi का वीडियो हो रहा वायरल, जानें सच्चाई
Budget 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इसे यूनियन बजट की वेबसाइट, दूरदर्शन, सरकार के ऑफिशियल यूट्यूब और संसद टीवी पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा, कई न्यूज चैनल्स पर भी बजट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। बजट 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग 11 बजे से शुरू कर दी जाएगी। और पढें: 11 मई को क्यों मनाया जाता है National Technology Day? PM ने टेक्नोलॉजी को बताया आत्मनिर्भर भारत का अहम स्तंभ
बजट से लोगों को कई उम्मीद होती है। करदाता आर्थिक चुनौतियों से निपटने और उपभोक्ता भावना में सुधार के लिए आयकर स्लैब में बदलाव की उम्मीद रखते हैं। बजट में बीमा, टेक्नोलॉजी और स्वास्थ्य सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में की अपेक्षाएं की जाती हैं। इसके अलावा भी कई क्षेत्रों के बारे में बजट में बड़ी घोषणाएं की जाएंगी।
2024 की बात करें तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई, 2024 को केंद्रीय बजट पेश किया था। यह नवगठित नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के तहत पहला पूरा बजट था। बजट 2024 में मध्यम वर्ग को राहत देने, पूंजीगत व्यय को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए कई उपाय पेश किए गए थे।