Apple ने Worldwide Developers Conference (WWDC) 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। 5 जून से शुरू होने वाला यह इवेंट कंपनी ने सबसे बड़े इवेंट में से एक है। Apple ने इसका पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर अनाउंस कर दिया है। इस इवेंट में एप्पल कई बड़ी घोषणाएं करने वाला है, जिसमें नया iOS, iPadOS, macOS, tvOS और WatchOS शामिल है। ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा हार्डवेयर प्रोडक्ट से भी पर्दा उठ सकता है। डिटेल के लिए आइये नीचे पढ़ते हैं। और पढें: WWDC 2026: Apple ने पेश किया Gemini AI से लैस नया Siri सिस्टम, अब पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा वॉयस असिस्टेंट
कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, Apple WWDC 5 जून को शुरू हो जाएगा और 9 जून तक चलेगा। 5 जून को इवेंट की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे से हो जाएगी। इस दिन ही कंपनी Apple Design Award की भी घोषणा करेगी। और पढें: सबसे पहले इस्तेमाल करना चाहते हैं iOS 27? जानें बीटा अपडेट डाउनलोड करने का तरीका
यह इन-पर्सन इवेंट होगा। हालांकि, इवेंट को लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, Apple.com, Apple Developer App और Apple TV App पर इसे लाइव देखा जा सकेगा। और पढें: Apple WWDC 2026: Apple Intelligence के साथ Siri AI से उठा पर्दा, iPhone, iPad, iWatch व MacOS में मिलेगा एडवांस एक्सपीरियंस
इस साल होने वाले इस डेवलपर इवेंट में कंपनी reality headset पेश कर सकती है। इसे Reality Pro नाम से लाया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इसे 3,000 डॉलर (लगभग 2.48 लाख रुपये) में पेश करेगी। इसमें कंट्रोल नॉब मिल सकता है, जिसकी मदद से वर्चुअल रिएलिटी और संवर्धित वास्तविकता के बीच स्विच किया जा सकेगा।
इवेंट में कंपनी अपकमिंग iPhone के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 पेश कर सकती है। इसे कई बदलावों और नए फीचर्स के साथ लाया जाएगा। खबरों के अनुसार, कंपनी एक नया हेल्थ ऐप के लिए मूड ट्रैकर ला सकती है। इसके अलावा भी नए OS के साथ यूजर्स को नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।
पहली बार कंपनी इस इवेंट में 15 इंच की स्क्रीन वाली नई Macbook air series लॉन्च कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, इसमें M2 चिपसेट और वही डिस्प्ले मिलेगा, जो 14 इंच वाले Macbook Air में मिलता है।
हार्डवेयर प्रोडक्ट के साथ-साथ कंपनी इस बड़े इवेंट में कई सॉफ्टवेयर से भी पर्दा उठा देगी। अपकमिंग WWDC 2023 में कपनी iPadOS 17, macOS17, tvOS और watchOS 10 पेश कर सकती है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, watchOS 10 में नया सिस्टम मिलेगा, जो यूजर्स को ऐप ओपन किए बिना ही नोटिफिकेशन पढ़ने की सुविधा देगा।