Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 28, 2023, 12:49 PM (IST)
आईफोन निर्माता कंपनी Apple ने अपने यूजर्स के लिए iOS 16.4 सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज कर दिया है। इस लेटेस्ट अपडेट के तहत आईओएस प्लेटफॉर्म पर 15 से ज्यादा नई इमोजी और कई निफ्टी ट्रिक्स को ऐड किया गया है। इसके अलावा, अपडेट के जरिए आईफोन और आईपैड में आए बग्स को भी ठीक किया गया है। साथ ही, कई सिक्योरिटी पैच को भी जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। और पढें: Mac और iPad के बाद अब Apple Music और Apple One भी हुए महंगे, जानें भारत में कितनी बढ़ी कीमतें
एप्पल ने उन यूजर्स को ध्यान में रखकर अपने प्लेटफॉर्म पर 21 नई इमोजी को ऐड किया है, जो इमोजी के माध्यम से ज्यादा बात करते हैं। इन इमोजी में शेकिंग फेस, डॉन्की, जेलीफिश, फ्यूट और वाई-फाई आदि शामिल हैं। और पढें: आपके iPhone में छिपे ये 5 कमाल के फीचर्स, आज ही करें ट्राई
इसके अतिरिक्त आईफोन और आईपैड में Safari पुश नोटिफिकेशन फीचर को भी जोड़ा गया है। अब जब भी यूजर अपने डिवाइस की होम स्क्रीन पर इस वेब ऐप को लगाएंगे, तो उन्हें समय-समय पर जरूरी नोटिफिकेशन मिलते रहेंगे। और पढें: Apple ने रोलआउट करना शुरू किया iOS 27 Public Beta, Siri AI में आया सबसे बड़ा अपडेट, जानें कैसे करें इंस्टॉल और क्या बदला
कंपनी के अनुसार, अपडेट के जरिए वॉइस फंक्शन में सुधार किया गया है। अब यह फीचर फेसटाइम और अन्य ऐप्स के लिए नहीं बल्कि सेल्युलर कॉल के लिए भी काम करेगा। इसकी खूबी है कि यह बाहरी आवाज को कम करता है, जिससे आप बिना किसी हस्तक्षेप के फोन पर बातचीत कर सकेंगे।
कंपनी ने अपडेट के माध्यम से कई बदलाव करने के साथ बग्स को ठीक किया है। फोटो ऐप में मौजूद ‘Duplicates Album’ फीचर को सुधारा गया है। साथ ही, वेदर ऐप में वॉइस ओवर का सपोर्ट दिया गया है। इतना ही नहीं फोन की सेटिंग में भी कई काम के फीचर जोड़े गए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एप्पल इस वर्ष आयोजित होने वाले WWDC 2023 इवेंट में iOS 17 सॉफ्टवेयर को पेश करने की योजना बना रहा है। हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आईओएस 17 के तहत आईफोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस को बेहतर करने के साथ-साथ CarPlay और वॉइस असिस्टेंट सिरी को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म पर कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।