comscore

Apple AirPods Max 2 एडवांस फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Apple AirPods Max 2 launched: एप्पल एयरपॉड्स मैक्स 2 को पेश कर दिया है। इस शानदार हेडफोन में वॉइस आइसोलेशन और लाइव ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Edited by Ajay Verma |Published: Mar 17, 2026, 09:19 AM (IST)

Apple AirPods Max 2 launched: अमेरिकन टेक जाइंट एप्पल ने चुपके से एयरपॉड्स मैक्स 2 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह हेडफोन साल 2020 में लॉन्च हुए एयरपॉड्स मैक्स का अपग्रेडेड वर्जन है। इस प्रीमियम हेडफोन में शानदार साउंट के साथ-साथ अपडेटेड नॉइस कैंसिलेशन, कम लेटेंसी, एडेप्टिव ऑडियो और वॉइस आइसोलेशन का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, हेडफोन में सिरी (Siri) और लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा मिलती है।

नए हेडफोन की कीमत

एप्पल के अनुसार, Apple AirPods Max 2 हेडफोन की कीमत 67,900 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 25 मार्च 2026 से लाइव होगी। इसे पांच शानदार कलर पर्पल, ब्लू, स्टारलाइट, मिडनाइट और ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकेगा। इस पर बैंक डिस्काउंट और किफायती EMI भी मिलेगी।

ऐसे हैं फीचर्स

एप्पल एयरपॉड्स मैक्स 2 में नॉइस कंट्रोल और स्मार्ट फीचर्स के लिए H2 चिप दी गई है। इस हेडफोन में एडेप्टिव ऑडियो मिलती है, जिससे यह ऑडियो को अपने आप बाहर की आवाज के हिसाब से एडजस्ट कर देता है। इसमें Conversation का सपोर्ट दिया गया है। इससे फायदा यह होगा कि जब आप किसी से बात करेंगे, तो यह हेडफोन खुद ब खुद वॉल्यूम को कम कर देता है। इससे आपको खुद वॉल्यूम कंट्रोल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

लेटेस्ट हेडफोन में लाइव ट्रांसलेशन फीचर भी दिया गया है। इससे आप किसी भी लाइन को अपनी भाषा में सुन सकते हैं। इसके साथ वॉइस आइसोलेशन की सुविधा दी गई है, जिससे आप बिना बाहरी आवाज के कॉल पर बात कर सकते हैं। बैटरी की बात करें, तो कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज में 20 घंटे तक चलती है। इसमें रिमोट कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

इस iPhone से उठा पर्दा

एप्पल ने इस महीने की शुरुआत में iPhone 17e को लॉन्च किया था। इस फोन की भारत में शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। स्पेक्स पर नजर डालें, तो आईफोन 17ई में 6.1 इंच का OLED सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले मिलता है। इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसे HDR का सपोर्ट मिला है। इस पर Ceramic Shield 2 लगी है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

स्मूथ प्रोसेसिंग के लिए आईफोन में A19 चिप और 16-कोर Neural Engine दिया गया है। इसमें 512 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसे IP68 रेटिंग मिली है। इसमें 48MP का कैमरा मिलता है। इससे 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी के लिए 12एमपी का कैमरा दिया है।