comscore

Apple ला रहा M3 चिप वाले नए iPads, आगे हफ्ते होंगे लॉन्च!

Apple 2024 M3 iPad Pro और iPad Air भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होने वाले है। लेटेस्ट रिपोर्ट में इनकी लॉन्चिंग डिटेल सामने आ गई है। साथ ही, खास फीचर्स भी पता चल गए हैं।

Edited by Mona Dixit |Published: Mar 19, 2024, 11:41 AM (IST)

Highlights

  • Apple 2024 iPad Pro और iPad Air मार्च के अंत में लॉन्च होंगे।
  • इन दोनों मॉडल्स को M3 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है।
  • इनके अलावा कंपनी MacBook के नए मॉडल्स भी ला सकती है।

Apple ने हाल में भारतीय बाजार में M3 चिपसेट के साथ MacBook Air लॉन्च की थी। अब कंपनी नया iPad मॉडल लाने की तैयारी में है। हालिया रिपोनर्ट में नए iPad Air और iPad Pro मॉडल की लॉन्चिंग डिटेल सामने आई है। इन दोनों मॉडल्स को कंपनी M3 चिपसेट के साथ लाएगी। ये iPad सीरीज के दमदार मॉडल होंगे। इनकी डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: Apple ने फिर यूजर्स को दिया झटका, एक-साथ 2 सर्विस हुई महंगी... अब देने होंगे इतने रुपये

Apple M3 iPad Air and iPad Pro Launch Date in India

IT Home की रिपोर्ट के अनुसार, M3 iPad Air और iPad Pro भारत में 26 मार्च, 2024 को लॉन्च किए जाएंगे। IT Home ने नए iPads के लिए अमेजन पर कई थर्ड पार्टी एक्सेसरीज स्पॉट की हैं। इसमें ESR ब्रांड के नए iPads के लिए Shift series, Rebound 360 series और Rebound Series केस शामिल हैं। हालांकि, ये एक्सेसरीज बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। news और पढें: Mac और iPad के बाद अब Apple Music और Apple One भी हुए महंगे, जानें भारत में कितनी बढ़ी कीमतें

सभी आइटम के साथ एक डिस्क्लेमर दिया गया है कि ये आइटम 26 मार्च, 2024 से बिक्री के लिए उपलब्ध कराएं जाएंगे। इससे उम्मीद की जा रही है कि ये आइटम तब ही उपलब्ध होंगे, जब नए 2024 iPads लॉन्च किए जाएंगे। news और पढें: आपके iPhone में छिपे ये 5 कमाल के फीचर्स, आज ही करें ट्राई

बता दें कि कुछ समय पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, Bloomberg’s Mark Gurman की रिपोर्ट के अनुसार भी नए iPads मार्च के अंत में या फिर अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च होंगे।

2024 iPads के फीचर्स

खबरों की मानें तो 2024 Apple iPad Air और iPad Pro को M3 चिपसेट के साथ लाया जाएगा। यह चिपसेट MacBook Pro और Air में मिलता है। अपकमिंग आईपैड OLED डिस्प्ले के साथ आने वाले पहला आईपैड हो सकते हैं। इन्हें कई अपग्रेड के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। 2024 iPad Pro में रीडिजाइन किया गया कैमरा बंप और बहुत कुछ मिलने की उम्मीद है। नए iPad Air को 12.9 इंच के डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। कंपनी जल्द इनसे संबंधित अन्य जानकारियां और लॉन्च डेट अनाउंस कर सकती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

आ सकते हैं MacBook Air के दो नए मॉडल्स

कुछ खबरों की मानें तो Apple नए iPads के अलावा कंपनी MacBook Air के दो और मॉडल्स लॉन्च कर सकती है। इसमें 13 इंच डिस्प्ले और 15 इंच डिस्प्ले वाला मॉडल शामिल हैं, जिन्हें Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 के साथ लाया जा सकता है।