Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 16, 2024, 09:28 AM (IST)
Android 15 आखिरकार रोल आउट होना शुरू हो गया है। पिछले काफी समय से एंड्रॉयड यूजर्स लेटेस्ट Android 15 का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्न हो गया है। हांलाकि, फिलहाल इसे केवल Google Pixel डिवाइस के लिए रोल आउट किया जा रहा है। एंड्रॉइड 15 में प्राइवेट स्पेस की सुविधा दी गई है, जो यूजर्स को अपने डिवाइस पर एक अलग स्पेस बनाने की सुविधा देता है। Android 15 के साथ यूजर्स सीधे सेटिंग ऐप से आर्काइविंग और रीस्टोरिंग को मैनेज कर सकते हैं। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Google Pixel 10 पर अब ऑफलाइन चलेंगे Steam Games, GameNative अपडेट से गेमिंग में बड़ा बदलाव
Android 15 अभी सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध नहीं है। Google ने अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम को Google Pixel के कुछ स्मार्टफोन्स के लिए रोल आउट किया है, जिनकी लिस्ट नीचे है। और पढें: Lava Bold N2 Pro की सेल आज से शुरू, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सब कुछ
OTA अपडेट के जरिए आप इसे Android डेवलपर वेबसाइट से मैन्युअली पा सकते हैं। यदि आप पहले से ही बीटा पर हैं, तो आपको अगले Android 15 त्रैमासिक प्लेटफॉर्म रिलीज (QPR1) का बीटा मिला होगा, जिसमें सभी सुविधाएं हैं। और पढें: लॉन्च से पहले सामने आई Google Pixel 11 Pro XL की फोटो, रिवील हुआ फर्स्ट लुक, यहां देखें
अगर आपके पास गूगल पिक्सल डिवाइस नहीं है और आप एंड्रॉयड 15 का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि गूगल ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि एंड्रॉयड 15 अपडेट iQOO, Lenovo, Nothing, OnePlus, SHARP, OPPO, realme, TECNO, vivo, Xiaomi और HONOR के स्मार्टफोन में भी जल्द ही उपलब्ध होगा। इन डिवाइस को इस साल के आखिर में स्टेबल अपडेट मिल जाएगा।