Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 16, 2024, 09:28 AM (IST)
Android 15 आखिरकार रोल आउट होना शुरू हो गया है। पिछले काफी समय से एंड्रॉयड यूजर्स लेटेस्ट Android 15 का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्न हो गया है। हांलाकि, फिलहाल इसे केवल Google Pixel डिवाइस के लिए रोल आउट किया जा रहा है। एंड्रॉइड 15 में प्राइवेट स्पेस की सुविधा दी गई है, जो यूजर्स को अपने डिवाइस पर एक अलग स्पेस बनाने की सुविधा देता है। Android 15 के साथ यूजर्स सीधे सेटिंग ऐप से आर्काइविंग और रीस्टोरिंग को मैनेज कर सकते हैं। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Google Pixel 10a की प्री-बुकिंग इस दिन होगी शुरू, Flipkart लिस्टिंग हुई Live
Android 15 अभी सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध नहीं है। Google ने अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम को Google Pixel के कुछ स्मार्टफोन्स के लिए रोल आउट किया है, जिनकी लिस्ट नीचे है। और पढें: Upcoming Smartphones in February 2026: Vivo V70 सीरीज से लेकर Google Pixel 10a तक, भारत में लॉन्च होंगे ये फोन
OTA अपडेट के जरिए आप इसे Android डेवलपर वेबसाइट से मैन्युअली पा सकते हैं। यदि आप पहले से ही बीटा पर हैं, तो आपको अगले Android 15 त्रैमासिक प्लेटफॉर्म रिलीज (QPR1) का बीटा मिला होगा, जिसमें सभी सुविधाएं हैं। और पढें: Google का बड़ा ऐलान, अब सभी Android फोन में आएगा AirDrop जैसा फीचर
अगर आपके पास गूगल पिक्सल डिवाइस नहीं है और आप एंड्रॉयड 15 का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि गूगल ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि एंड्रॉयड 15 अपडेट iQOO, Lenovo, Nothing, OnePlus, SHARP, OPPO, realme, TECNO, vivo, Xiaomi और HONOR के स्मार्टफोन में भी जल्द ही उपलब्ध होगा। इन डिवाइस को इस साल के आखिर में स्टेबल अपडेट मिल जाएगा।