Published By: Mona Dixit | Published: Apr 06, 2023, 09:24 AM (IST)
Image: Reuters
Amazon.com ने भारत की संघीय सरकार के साथ पार्टनरशिप की घोषणा कर दी है। इसके जरिए वह सरकारी स्टूडियो से फिल्मों और टीवी शो को स्ट्रीम करेगा। साथ ही, अमेरिकी ई-कॉमर्स दिग्गज के लिए सरकारी फिल्म संस्थानों के छात्रों को इंटर्नशिप भी ऑफर करेगा। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: iPhone 17 Pro Max हुआ 9000 रुपये सस्ता, Amazon की डील ने मचाई धूम, पाएं 48MP+48MP+48MP कैमरे
भारत के प्रसारण मंत्रालय और अमेजन ने बुधवार यानी 5 अप्रैल, 2023 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 360 Gadgets की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह कदम उनकी कई सर्विस के जरिए भारत की रचनात्मक प्रतिभा और कहानियों को विश्व स्तर पर प्रमोट यानी बढ़ावा देने और प्रदर्शित करने की उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा। और पढें: Google Pixel 9 5G को खरीदने के सबसे अच्छा मौका, यहां 24,509 रुपये तक गिरी कीमत
मंत्रालय की प्रकाशन शाखा से किताबों और पत्रिकाओं को प्रमोट करने के लिए अमेजन की भारतीय यूनिट एक स्पेशल फीचर भी पेश करेगी।
बता दें कि भारत, अमेजन और इसकी Prime Video स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए प्रमुख और बड़ा मार्केट है। हालांकि, यह एक ऐसा देश भी है, जहां फर्म को विरोधाभासी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा है। कंपनी पर अपने टीवी शो में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कानूनी लड़ाई और मॉम-एंड-पॉप स्टोर्स को कम करने के आरोप लगे हैं।
एक सरकारी मंत्रालय के साथ साझेदारी वाशिंगटन-मुख्यालय वाली कंपनी के लिए एक बड़ा और बहुत अलग कदम है। पिछले साल इसने तीन वर्षों में 10 मिलियन यूरो (लगभग 90 करोड़ रुपये) खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई थी, क्योंकि इसने यूके के नेशनल फिल्म एंड टेलीविजन स्कूल के साथ सहयोग की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य छात्रों को कंपनी-कमीशन प्रोडक्शंस में करियर के अवसर देने का था।
मुख्य रूप से मुंबई में स्थित हिंदी-भाषा इंडस्ट्री के माध्यम से हर साल बड़ी संख्या में फिल्में बनती हैं। हालांकि, इसके बावजूद भारतीय फिल्में अभी तक पैरासाइट या इस जैसे किसी पुरस्कार विजेता खिताब अपने नाम करने में कामयाब नहीं हुई हैं। डेक्कन हेराल्ड अखबार ने बताया कि Netflix ने पिछले साल पोस्ट-प्रोडक्शन और एनीमेशन के लिए ट्रैनिंग कार्यक्रम बनाने के लिए भारत सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बयान में कहा है कि अमेजन इंडिया के साथ साझेदारी कई मामलों में अद्वितीय है। साझेदारी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, इंटर्नशिप और मास्टरक्लास ऑफर करेगी और प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए संघर्ष के समय को कम करने में मदद करेगी।