comscore

Airtel ने लॉन्च की नई सर्विस, अब Mobile, WiFi और DTH का आएगा सिर्फ एक बिल, जानें कैसे

Airtel ने ‘One Airtel’ सेवा लॉन्च की है। अब यूजर्स Mobile, WiFi, DTH और IPTV जैसी सभी सेवाओं का सिर्फ एक ही बिल भर सकेंगे। इस सुविधा से अलग-अलग बिल और अकाउंट संभालने की परेशानी खत्म होगी। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 13, 2026, 11:39 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Airtel ने भारत में अपनी नई ‘One Airtel’ सेवा लॉन्च कर दी है। यह सेवा पहले मौजूद Airtel Black का नया और अपग्रेडेड वर्जन मानी जा रही है। इस नए प्लान के जरिए यूजर्स अब मोबाइल, WiFi ब्रॉडबैंड, DTH और IPTV जैसी सभी सेवाओं को एक ही अकाउंट से जोड़ सकेंगे और हर महीने केवल एक बिल भरना होगा। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य ग्राहकों के लिए अलग-अलग बिल और अकाउंट संभालने की परेशानी को कम करना है, खासतौर पर उन परिवारों को इसका फायदा मिलेगा जो पहले से Airtel की कई सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। news और पढें: Jio Vs Airtel: किसके पोस्टपेड प्लान में है दाम, किसमें मिल रहा ज्यादा डेटा, जानिए यहां

कैसे एक ही अकाउंट में जुड़ेंगी मोबाइल, WiFi और DTH सेवाएं?

One Airtel सेवा के तहत ग्राहक अपने Airtel पोस्टपेड मोबाइल नंबर के साथ Airtel Xstream Fiber ब्रॉडबैंड, DTH और IPTV कनेक्शन को लिंक कर सकते हैं। इसके बाद सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर दिखाई देंगी और यूजर एक जगह से बिल पेमेंट, अकाउंट मैनेजमेंट और सर्विस कंट्रोल कर पाएंगे। कंपनी ने नए यूजर्स के लिए कई ऑफर्स भी दिए हैं। इसमें एक साथ कई सेवाएं लेने पर डिस्काउंट और आसान कस्टमर सपोर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। Airtel का मानना है कि इससे यूजर्स को बेहतर डिजिटल अनुभव मिलेगा और उन्हें अलग-अलग ऐप या अकाउंट संभालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। news और पढें: Airtel Vs Vi: 979 रुपये वाला किसका प्लान है परफेक्ट, किसमें मिल रहे ज्यादा बेनेफिट, जानिए यहां

कितना देना होगा एडवांस पेमेंट और क्या मिलेंगे फायदे?

हालांकि पोस्टपेड मोबाइल कनेक्शन के लिए कोई एडवांस पेमेंट नहीं देना होगा, लेकिन होम सर्विसेज के लिए कुछ शुरुआती पेमेंट लागू रहेंगे। नए WiFi कनेक्शन और WiFi + IPTV प्लान के लिए 1500 रुपये जमा करने होंगे, वहीं केवल IPTV कनेक्शन और सेकेंडरी टीवी कनेक्शन के लिए 500 रुपये देने होंगे। DTH कनेक्शन के लिए भी 1500 रुपये की राशि तय की गई है। कंपनी के अनुसार यह पैसा इंस्टॉलेशन फीस नहीं है, बल्कि बाद में आने वाले बिलों में एडजस्ट कर दिया जाएगा। यानी ग्राहकों को भविष्य के बिल में उतनी रकम की छूट मिल जाएगी। इसके अलावा योग्य कनेक्शन पर अलग से इंस्टॉलेशन चार्ज भी नहीं लिया जाएगा। news और पढें: Jio-Airtel: 1000 से कम के सबसे बेस्ट वाई-फाई प्लान, 100Mbps की स्पीड के साथ 22 से ज्यादा OTT ऐप मिलेंगे Free

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

क्यों तेजी से बढ़ रहा है बंडल डिजिटल सर्विस का ट्रेंड?

टेलीकॉम इंडस्ट्री में अब बंडल सर्विसेज का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और Airtel का यह कदम उसी दिशा में माना जा रहा है। आजकल कंपनियां मोबाइल, इंटरनेट, OTT और टीवी सेवाओं को एक साथ जोड़कर ग्राहकों को लंबे समय तक अपने साथ बनाए रखना चाहती हैं। One Airtel सेवा में ग्राहकों को एक सिंगल बिल, आसान अकाउंट मैनेजमेंट, केंद्रीकृत कस्टमर सपोर्ट और नए यूजर्स के लिए 100 रुपये तक का प्रमोशनल डिस्काउंट भी मिलेगा। माना जा रहा है कि यह सेवा उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी जो घर में Airtel की कई सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं और हर महीने अलग-अलग बिल भरने से बचना चाहते हैं।