comscore

Acer Aspire 3 लैपटॉप Ryzen सीरीज के दमदार प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Acer Aspire 3 लैपटॉप शानदार डिस्प्ले और Ryzen सीरीज के पावरफुल प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत 50 हजार रुपये से कम है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 30, 2023, 08:48 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Acer Aspire 3 में Ryzen 5 7000 सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है।
  • इस नए लैपटॉप में शानदार डिस्प्ले के साथ विंडोज 11 का सपोर्ट मिलता है।
  • एसर के नए लैपटॉप की शुरुआती कीमत 50 हजार से कम है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Acer ने अपना शानदार लैपटॉप Acer Aspire 3 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला लैपटॉप है, जो Ryzen 5 7000 सीरीज के प्रोसेसर के साथ आता है। इसकी बॉडी में मेटल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा लैपटॉप में बड़ी स्क्रीन से लेकर 40Wh की बैटरी तक मिलती है। आइए जानते हैं एसर एस्पायर 3 लैपटॉप के फीचर और कीमत के बारे में… news और पढें: Acer Aspire 5 AI लैपटॉप भारत में 14 इंच स्क्रीन और Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

नए लैपटॉप में मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन

Aspire 3 डिजाइन शानदार है और इसका वजन 1.6 किलोग्राम है। इसकी मोटाई 18.9mm है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन BlueLightShield टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। इसके अलावा लैपटॉप में थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम भी है। news और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो

प्रोसेसर डिटेल

नए लैपटॉप में बेहतर फंक्शनिंग के लिए AMD Radeon ग्राफिक कार्ड के साथ AMD Ryzen 5 7520U क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही, इसमें 8GB LPDDR5 RAM और 512GB तक की एसएसडी स्टोरेज मिलती है। वहीं, यह लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में ब्लूटूथ 5.1, WIFI 6E और HDMI 2.1 पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। news और पढें: Acer Iconia iM11 5G टैबलेट 11.45 इंच स्क्रीन और 7400mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

अन्य फीचर

एसर के लेटेस्ट लैपटॉप में 40Wh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसे 3 पिन वाले 54W AC एडाप्टर से चार्ज किया जा सकता है। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए लैपटॉप में वेबकैम मिलता है।

कितनी है कीमत

Ryzen 5 7000 सीरीज के प्रोसेसर के साथ आने वाले Acer Aspire 3 लैपटॉप की शुरुआती कीमत 47,990 रुपये है। इस लैपटॉप को कंपनी के ऑफिशियल स्टोर, वेबसाइट के साथ विजय सेल और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Acer Swift Edge

बता दें कि एसर ने पिछले साल Acer Swift Edge लैपटॉप को ग्लोबली लॉन्च किया था। इसमें 16 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले 4K पिक्सल रेसोल्यूशन और 500nits ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 92 प्रतिशत है। इसमें पावर के लिए 32GB LPDDR5 RAM के साथ AMD Ryzen PRO सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा लैपटॉप में वेबकैम के साथ ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर मिलते हैं।