Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 07, 2026, 02:00 PM (IST)
Acer Iconia iM11 5G टैबलेट भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट टैबलेट है, जिसे कंपनी ने प्रोडक्टिविटी, मनोरंजन व डेली यूज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में आपको 11.45 IPS डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह टैब MediaTek MT8791 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 1 नहीं बल्कि 2 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसमें 16MP मेन व 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए टैब में फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। टैब की बैटरी 7400mAh की है। कनेक्टिविटी के लिए टैब में 5G सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन में मौजूद है। आइए जानते हैं टैब की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Acer Aspire 5 AI लैपटॉप भारत में 14 इंच स्क्रीन और Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
कंपनी ने Acer Iconia iM11 5G को 25,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस टैब को Acer स्टोर व ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ Amazon और Flipkart के जरिए भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने टैब में ब्लू व सिल्वर कलर ऑप्शन पेश किया है। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो
फीचर्स पर नजर डालें, तो Acer Iconia iM11 5G टैब में 11.45 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1440 × 2200 पिक्सल है। इसकी ब्राइटनेस 450 Nits की है। कंपनी ने इस टैब को stylus सपोर्ट के साथ पेश किया है। परफॉर्मेंस के लिए टैब में MediaTek MT8791 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें आपको 2 Cortex-A78 कोर, जिनकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। वहीं, 6 Cortex-A55 cores की स्पीड 2.0GHz है। साथ ही चिप में AI Processing Unit (APU) क्षमता भी मौजूद है, जो कि edge-AI और on-device AI ऐप के लिए 2.6 TOPS डिलीवर करता है। यह टैबलेट Android 15 के साथ आया है। कंपनी ने इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज भी दी है। हालांकि, आप टैब की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं। और पढें: Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 टैबलेट 10,200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेक्स
इस टैब में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 16MP प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ऑडियो के लिए कंपनी ने इस टैब में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। साथ ही इसकी बैटरी 7400mAh की है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इस टैब में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और GPS सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन में मिलता है।
| Acer Iconia iM11 5G | स्पेसिफिकेशन |
|---|---|
| डिस्प्ले | 11.45 इंच IPS डिस्प्ले |
| रेजलूशन | 1440 × 2200 पिक्सल |
| ब्राइटनेस | 450 Nits |
| स्टायलस सपोर्ट | हां |
| प्रोसेसर | MediaTek MT8791 |
| CPU कॉन्फिगरेशन | 2× Cortex-A78 @ 2.4GHz + 6× Cortex-A55 @ 2.0GHz |
| AI क्षमता | 2.6 TOPS APU (Edge-AI और On-device AI सपोर्ट) |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 |
| रैम | 8GB |
| स्टोरेज | 128GB |
| स्टोरेज एक्सपेंशन | माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक |
| रियर कैमरा | 16MP + 2MP डुअल कैमरा |
| फ्रंट कैमरा | 8MP |
| ऑडियो | स्टीरियो स्पीकर्स |
| बैटरी | 7400mAh |
| फास्ट चार्जिंग | 18W |
| कनेक्टिविटी | 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS |
| सिक्योरिटी | साइड फिंगरप्रिंट सेंसर (पावर बटन में) |
Lenovo Idea Tab
Lenovo Idea Tab के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज को आप 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस टैब में 11 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह टैब MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, इसकी बैटरी 7040mAh की है। ऑडियो के लिए इसमें 4 स्पीकर मौजूद है।
Motorola Pad 60 Neo
Motorola Pad 60 Neo के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज को आप 23,775 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस टैब में 11 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह टैब MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, इसकी बैटरी 7040mAh की है। कंपनी ने इसमें 8MP का रियर व 5MP का फ्रंट कैमरा दिया है।
HONOR Pad X9
HONOR Pad X9 के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज को आप 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस टैब में 11.5 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह टैब Snapdragon 685 प्रोसेसर से लैस है। ऑडियो के लिए इसमें 6 स्पीकर मौजूद है।