comscore

200MP प्राइमरी और 200MP टेलीफोटो के साथ Vivo X300 Ultra भारत में लॉन्च, Vivo X300 FE ने भी मारी एंट्री

Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गए हैं। अल्ट्रा इस सीरीज का प्रीमियम मॉडल है, जिसमें Zeiss कैमरा सेटअप मिलता है। इसके साथ एक्स300 एफई इस सीरीज का एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: May 06, 2026, 04:02 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गए हैं। इस सीरीज के तहत इससे पहले कंपनी Vivo X300 और Vivo X300 Pro फोन लेकर आ चुकी है। ये 2 नए मॉडल्स हैं। फीचर्स की बात करें, तो वीवो के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन वीवो एक्स300 अल्ट्रा में 200MP का प्राइमरी और 200MP का ही टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 3nm प्रोसेसर से लैस है। इसमें आपको 6600mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, दूसरी ओर वीवो एक्स300 एफई इस सीरीज का एक कॉम्पैक्ट ऑप्शन है, जिसमें 6.31 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 50MP का कैमरा मिलता है। वहीं, इसकी बैटरी 6500mAh की है। आइए जानते हैं फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। news और पढें: फ्लैगशिप फीचर्स वाले Vivo फोन पर आया कमाल का Offer, खरीदने पर वापस मिलेंगे 4000 रुपये

Vivo X300 Ultra Price in India and Sale date

news और पढें: लॉन्च से पहले Vivo X300 Ultra 5G की कीमत हुई लीक, जानें यहां

कंपनी ने Vivo X300 Ultra को 1,59,999 रुपये में पेश किया गया है, जिसमें आपको 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Vivo Zeiss Telephoto Extender Gen 2 Ultra को 27,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। वहीं, Vivo Imaging Grip Kit की कीमत 11,999 रुपये है। फोन की सेल भारत में 14 मई से शुरू होने वाली है, जिसे आप Flipkart व Amazon से खरीद सकेंगे। Kit के साथ 2,09,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

Vivo X300 FE Price in India and Sale date

वहीं, दूसरी ओर Vivo X300 FE को 79,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह दाम फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का है। इसके 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत 89,999 रुपये है। फोन की सेल भारत में 14 मई से शुरू होने वाली है, जिसे आप Amazon से खरीद सकेंगे। Vivo Zeiss Telephoto Extender Gen 2 की कीमत 15,999 रुपये है। Vivo Zeiss Telephoto Extender Accessories Kit को 3,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

Vivo X300 Ultra Specs

फीचर्स की बात करें, तो वीवो के इस फोन में 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का है। इसके अलावा, फोन Octa Core Snapdragon 8 Elite Gen 5 3nm प्रोसेसर से लैस है। फोन में 12GB RAM व 16GB RAM के ऑप्शन मिलते हैं। यह फोन Android 16 बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 200MP Sony LYTIA 901 Zeiss प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ OIS सपोर्ट मौजूद है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। वहीं, तीसरा कैमरा 200MP Samsung HP0 ZEISS APO periscope टेलीफोटो सेंसर है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6600mAh की है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Vivo X300 FE Specs

वीवो के इस फोन में 6.31 का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह इस सीरीज का कॉम्पैक्ट फोन होने वाला है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट व 2640 x 1216 पिक्सल रेजलूशन मिलता है, जिसके साथ 5000 Nits ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50MP का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का टेलीफोटो सेंसर 3X जूम मिलता है। वहीं, तीसरा कैमरा 8MP का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग व 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर, ब्लूटूथ 5.4 जैसे फीचर्स शामिल है।

Vivo X300 Ultra को टक्कर देंगे ये फोन

मार्केट में Vivo X300 Ultra को Samsung Galaxy S26 Ultra से टक्कर मिलने वाली है। यह फोन भी 200MP कैमरा के साथ आता है। इस फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 1,39,999 रुपये है। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

OPPO Find X9 Ultra को 1,49,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन में भी आपको डुअल 200MP का सेंसर मिलता है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। फोन की बैटरी 7050mAh की है।