Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 16, 2023, 10:55 AM (IST)
Vivo जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जो Vivo V27 सीरीज का हिस्सा होगा। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, इस मोबाइल का नाम Vivo V27 series होगा और कंपनी एक नए फोन की लॉन्चिंग का टीजर जारी कर चुकी है। जैसा कि पहले से जानते हैं कि भारत समेत दूसरे बाजार में जल्द ही V27, V27 Pro and V27e नाम के डिवाइस लॉन्च हो सकते हैं और यह सीरीज Vivo S16 का रिब्रांडेड वर्जन होगा। और पढें: लॉन्च से पहले Vivo Y600 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन लीक, कलर ऑप्शन भी रिवील
इंडियन टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने ट्विट करके जानकारी दी है कि Vivo V27e को SIRIM और BIS का सर्टिफिकेशन मिला। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मोबाइल जल्द ही इंडिया और मलेशिया में दस्तक देगा। हालांकि इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन लिस्टिंग से पता चला है कि दोनों देशों का मॉडल नंबर V2237 होगा। और पढें: पुराना हो गया है स्मार्टफोन, इन खास तरीकों से बनाएं बिल्कुल नया जैसा
Vivo V27e हाल ही में Google Play Console पर भी लिस्टेड हुआ है, जिससे इस अपकमिंग मोबाइल के स्पेसिफिकेशन का पता चलता है। लिस्टिंग के मुताबिक, इस डिवाइस में 1080 x 2400 डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसका पिक्सल डेनसिटी 440 ppi है। यह एक 6.62 का AMOLED panel होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा। और पढें: 50MP कैमरा वाला नया Samsung Galaxy M17e 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Vivo V27e में MediaTek MT6789 चिपसेट देखने को मिल सकती है, जिसे Helio G99 नाम से भी जाना जाता है। यह 6nm बेस्ड 4G चिपसेट है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में उम्मीद जताई है कि यह मोबाइल भारत में Dimensity 1080 चिपसेट के साथ दस्तक दे सकता है, जिसमें 5G कनेक्टिविटी मिलेगी।
Vivo V27e के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हालांकि बैटरी समेत अन्य कंफर्मेंशन के लिए कुछ और समय इंतजार करना होगा।