Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 28, 2025, 11:14 AM (IST)
Vivo T4R 5G फोन भारत में 31 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले फोन के लगभग सभी फीचर्स कंपनी ने कंफर्म कर दिए हैं। इतना ही नहीं फोन की प्राइस रेंज से भी पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी इस फोन को मार्केट में 20 हजार से कम की कीमत में लेकर आ रही है। फीचर्स की बात करें, तो यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आने वाला है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। साथ ही इस फोन को पानी व धूल से बचाने के लिए IP68/69 रेटिंग मिलेगी। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: Vivo V60 5G को मात्र 33,999 रुपये में खरीदने का मौका, 50MP सेल्फी कैमरा फोन पर 3000 रुपये का Discount
Flipkart साइट पर Vivo T4R 5G फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इस साइट के जरिए फोन की प्राइस रेंज और कई फीचर्स लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। जैसे कि हमने बताया कंपनी इस फोन को 20 हजार से कम की कीमत में लॉन्च करने वाली है। और पढें: 200MP कैमरा के साथ आ रहा Vivo V70 FE फोन! फीचर्स और डिजाइन लीक
Life in the slow lane? Couldn’t be us. The #TurboLife is about to get an upgrade. vivo T4R is launching on 31st July🔥
Stay tuned to know more.#vivoT4R #GetSetTurbo #TurboLife #ComingSoon pic.twitter.com/GiiHrwbn5J
— vivo India (@Vivo_India) July 24, 2025
फीचर्स की बात करें, तो Vivo T4R 5G फोन में quad-curved AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें 4K रिकॉर्डिंग मिलेगी। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा देगी। इस सेंसर से 4K रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68/69 रेटिंग मिल सकती है।