Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 24, 2025, 02:51 PM (IST)
Vivo T4R 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह Vivo T4 सीरीज का लेटेस्ट एडिशन होने वाला है। हाल हाल ही में कंपनी ने इस सीरीज के तहत Vivo T4 Ultra को लॉन्च किया है। वहीं, अब वीवो टी4आर को लेकर आया जा रहा है। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस साइट के जरिए फोन के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। यह फोन Quad Curved डिस्प्ले के साथ आएगा। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Vivo T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 19,999 रुपये से शुरू
कंपनी ने Vivo India के अपने ऑफिशियल X हैंडल पर Vivo T4R 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे भारत मे लॉन्च होगा। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट के जरिए फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इस साइट पर फोन का लुक और फीचर्स सामनेआ चुके हैं। और पढें: Lava Virat V1 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Flipkart पर होगी सेल
Flipkart पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इस साइट पर फोन का ऑफिशियल लुक सामने आ चुका है। साइट पर फोन दो कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है, जिसमें ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन देखे जा सकते हैं। और पढें: Vivo T5X 5G को मात्र 932 रुपये हर महीने देकर लाएं घर, 7200mAh बैटरी वाले फोन Amazon-Flipkart की डील ने मचाया हंगामा
फोन के बैक पर कैप्सूल कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप सर्कुलर रिंग में मौजूद है, वहीं बॉटम में Aura Ring लाइट देखी जा सकती है। साइट पर यह भी रिवील किया गया है कि यह फोन क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा।
लीक फीचर्स की बात करें, तो यह फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फोन के बैक व फ्रंट कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मौजूद होगा। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 + IP69 रेटिंग मिलेगी।