Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 02, 2025, 09:40 AM (IST)
और पढें: इंतजार खत्म! Samsung Galaxy Unpacked 2026 की डेट कंफर्म, इस दिन आएंगे कंपनी के लेटेस्ट फोल्डेबल फोन
Samsung Galaxy Z TriFold: कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने लंबे समय से चर्चा में बने ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन गैलेक्सी जेड ट्राई-फोल्ड को आखिरकार आधिकारिक तौर पर पेश किया है। यह कंपनी का पहला डिवाइस है, जो तीन बार मुड़ता है। इस फोन में 8 इंच का मेन AMOLED डिस्प्ले है, जबकि कवर की तौर पर 6.5 इंच की स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा, हैंडसेट में पावर के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 16 जीबी रैम दी गई है। इसकी स्टोरेज 1 टीबी है। और पढें: बेहतरीन फीचर्स वाले टॉप-8 स्मार्टफोन, कीमत 40,000 रुपये से कम, देखिए पूरी लिस्ट
सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राईफोल्ड डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह फोन Android 16 बेस्ड OneUI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 10 इंच का QXGA+ 2,160×1,584 पिक्सल रेजलूशन वाला मेन AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 269ppi और पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स है। इसके साथ 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन मिलती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इस पर प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic 2 लगाया गया है। इसको IP48 की रेटिंग मिली है।
बेहतर फंक्शनिंग के लिए सैमसंग के फोन में क्वालकॉम की Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलती है। इसमें 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 10MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर (f/2.2) है।
Galaxy Z TriFold में 5600mAh की बैटरी दी गई है, जो 45 वॉट वायर और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग से लैस है। इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसकी डायमेंशन 159.2×214.1×3.9mm और वजन 309 ग्राम है।
सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी जेड ट्राई-फोल्ड की कीमत का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, यह बताया है कि ट्राई-फोल्ड फोन केवल ब्लैक कलर में अवेलेबल होगा। इसकी बिक्री जल्द साउथ कोरिया के साथ-साथ चीन, ताइवान, सिंगापुर, अमेरिका और यूएआई में शुरू की जाएगी।