comscore

Samsung Galaxy Z Fold 5 का कैमरा सेटअप रिवील, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां

Samsung Galaxy Z Fold 5 के कैमरा सेटअप की जानकारी सामने आ गई है। इस फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें कस्टमाइज प्रोसेसर के अलावा कई खूबियां देखने को मिलेंगी।

Published By: Rohit Kumar | Published: Mar 15, 2023, 10:42 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Samsung इस साल फोल्ड सेगमेंट की नई सीरीज से पर्दा उठाएगी।
  • इस साल Z Fold 5 और Z Flip 5 नाम के फोन लॉन्च होंगे।
  • लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, कैमरा सेटअप में कोई अपग्रेड नहीं मिलेगा।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung इस साल अपने नेक्स्ट जनरेशन के फोल्ड और फ्लिप स्मार्टफोन को पेश करेगा। इनके नाम Samsung Galaxy Z Fold 5 और Samsung Galaxy Z Flip 5 होंगे। इनकी ऑफिशियल लॉन्चिंग इस साल के मध्य में हो सकती है, लेकिन उससे पहले ही इस हैंडसेट के कैमरा सेटअप की जानकारी सामने आ गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फोल्ड स्मार्टफोन में बीते साल क तरह बैक पैनल पर मौजूद प्राइमरी कैमरा लेंस दिया जाएगा। यानी कैमरा सेटअप में कोई अपग्रेड देखने को नहीं मिलेगा। news और पढें: Xiaomi 17T की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 6500mAh बैटरी के साथ मार सकता है एंट्री!

Samsung Galaxy Z Fold 4 का कैमरा सेटअप हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy S23 Plus के जैसा होगा। गैलेक्सी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50-megapixel का है, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 12-megapixel का अल्ट्रा वाइड एंगल का लेंस मिलेगा और तीसरा कैमरा 10-megapixel telephoto कैमरा है। news और पढें: Xiaomi फैन्स को झटका! अचानक Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro फोन हुए महंगे, इतनी बढ़ी 200MP कैमरा फोन्स की कीमतें

Samsung Galaxy Z Fold 5 के संभावित स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Z Fold 5 के संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.2इंच का कवर डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसके अलावा अनफोल्ड करने पर 7.6 इंच का डिस्प्ले होगा, जो एक AMOLED पैनल होगा। जैसा कि हम पहले भी एक रिपोर्ट के हवाले से बता चुके हैं कि इस बार फोल्ड स्मार्टफोन में नए प्रकार के हिंज का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो इसके फोल्ड स्क्रीन को बेहतर एक्सपीरियंस देगा। सैमसंग दोनों डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया जाएगा। news और पढें: REDMI A7 और REDMI A7 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 10499 रुपये से शुरू

कस्टमाइज प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा

लेटेस्ट अपकमिंग स्मार्टफोन को बेहतर और स्मूद एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी इस बार अमेरिकी चिपसेट निर्माता कंपनी क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 2 को कस्टमाइज करके इस्तेमाल करेगी, ताकि यूजर्स की जरूरत के मुताबिक प्रोसेसर में बदलाव किए जा सकें। यह प्रोसेसर सैमसंग ने हाल ही में अपनी Galaxy S23 series में इस्तेमाल किया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

सैमसंग के अलावा भी कई ब्रांड के फोल्ड और फ्लिप फोन

Samsung के अलावा कई दूसरे ब्रांड के भी फोल्ड और फ्लिप स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिसमें Xiaomi, Vivo और OPPO के नाम शामिल हैं। हालांकि शाओमी और वीवो अभी भी अपने फोल्ड स्मार्टफोन को चीन में सेल करती है।