comscore

Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगी ASUS ROG Phone 7 सीरीज, रिपोर्ट से हुआ खुलासा

ASUS ROG Phone 7 से जुड़ी अहम लीक सामने आई है। इस लीक की मानें, तो यह स्मार्टफोन सीरीज क्वालकॉम के पावरफुल प्रोसेसर के साथ आएगी। इसके अलावा, सीरीज के स्मार्टफोन्स में एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा।

Edited by Ajay Verma |Published: Feb 07, 2023, 02:19 PM (IST)

Highlights

  • ASUS ROG Phone 7 सीरीज Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आएगी।
  • अपकमिंग सीरीज के फोन्स में एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है।
  • रॉग फोन 7 सीरीज के हैंडसेट्स की कीमत प्रीमियम रेंज में हो सकती है।

ASUS की अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज ROG Phone 7 पिछले कई दिनों से अपनी लॉन्चिंग को लेकर खबरों में बनी हुई है। इस सीरीज के तहत तीन हैंडसेट्स ROG Phone 7, ROG Phone 7D और ROG Phone 7 Ultimate को उतारा जा सकता है। तीनों अपकमिंग स्मार्टफोन्स से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे प्रोसेसर और मॉडल नंबर का पता चला है। news और पढें: ASUS Vivobook 14 और Vivobook 15 लैपटॉप Intel Core 7 Series 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

ROG Phone 7 सीरीज के मॉडल नंबर

द टेक आउटलुक की रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग सीरीज में आने वाले फोन्स ROG Phone 7 और ROG Phone 7 Ultimate के ग्लोबल वेरिएंट्स का मॉडल नंबर क्रमश: AI2205_A और AI2205_E है। जबकि भारतीय बाजार में आने वाले रॉग फोन 7 का मॉडल नंबर AI2205_C है। news और पढें: Amazon Prime Day Sale 2026 में लैपटॉप पर मिल बड़ा डिस्काउंट, देखें फीचर्स और कीमत

Asus ROG Phone 7 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन

अब स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रोग फोन 7 सीरीज क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आएगी। साथ ही, सीरीज में आने वाले फोन्स में 16GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा, अपकमिंग डिवाइसेज में एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। हालांकि, रिपोर्ट से फोन्स की बैटरी और कैमरा से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है।

कब स्मार्टफोन सीरीज होगी लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि आसुस रोग फोन 7 स्मार्टफोन सीरीज को इस साल जुलाई, अगस्त या सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत प्रीमियम रेंज में होने की उम्मीद है और इसे कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक रॉग फोन 7 सीरीज की लॉन्चिंग, कीमत या फीचर से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Asus ZenFone 9 की डिटेल

बता दें कि स्मार्टफोन ब्रांड आसुस ने पिछले साल Asus ZenFone 9 को ग्लोबली लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत ग्लोबल मार्केट में 799 यूरो (लगभग 64,800 रुपये) है। फीचर पर नजर डालें, तो स्मार्टफोन में 5.9-inch का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट दी गई है। इसके अलावा, हैंडसेट में 50MP का कैमरा और 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।