comscore

Samsung Galaxy S26 Ultra से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, इतने mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक

Samsung Galaxy S26 Ultra के अहम फीचर से जुड़ी नई रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट से फोन में मिलने वाली बैटरी का पता चला है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 27, 2025, 01:56 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy S25 Series को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर अब तक इस लाइनअप के अपग्रेडेड वर्जन यानी Samsung Galaxy S26 सीरीज की चर्चा हो रही है। इस सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन्स से जुड़ी कई रिपोर्ट्स भी लीक हो चुकी हैं। इनके फीचर्स भी सामने आए हैं। इस क्रम में अब एक नई लीक आई है। इससे अपकमिंग Samsung Galaxy S26 Ultra की बैटरी से जुड़ी जानकारी मिली है। आइए जानते हैं… news और पढें: 12 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले धाकड़ Tablets, गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक का मिलेगा 1 नंबर अनुभव

Samsung Galaxy S26 Ultra Battery

Sammobile की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S26 Ultra को चीन की China Quality Certification Centre यानी CQCC साइट पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसकी बैटरी डिटेल मिली है। लिस्टिंग की मानें, तो अपकमिंग स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो इस समय मौजूदा गैलेक्सी एस 25 अल्ट्रा में मिलती है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब फोन की बैटरी लीक हुई है। इससे पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया कि डिवाइस में 5500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जबकि कई में मौजूदा वर्जन में कम बैटरी होने की बात कही गई। news और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Qualcomm ने दिया बड़ा हिंट

हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि अपकमिंग फोन में 60 से 65 वॉट फास्ट चार्जिंग दी जाने की संभावना है। इस फोन में Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 16GB रैम भी दी जा सकती है। news और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात

कब होगा लॉन्च

कोरियन टेक जाइंट सैमसंग ने फिलहाल गैलेक्सी एस 26 सीरीज की लॉन्चिंग से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स और लीक्स में साफ कहा जा रहा है कि इस लाइनअप को अगले साल यानी 2026 में लॉन्च किया जाएगा। इनकी कीमतें भी मौजूदा सीरीज के समान होगी।

Samsung Galaxy S25 FE

आपको अंत में बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस 25 एफई को इस साल लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है। यह फोन पिछले कई महीनों से खबरों में बना हुआ है। लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग स्मार्टफोन को Black, Navy, Icy Blue और White कलर में पेश किया जा सकता है। इसका डिजाइन Samsung Galaxy S25 से मिलता-जुलता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अब फीचर पर नजर डालें, तो फोन में Exynos 2400 चिपसेट के साथ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस डिवाइस में 256GB की स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें 50MP का कैमरा और 4900mAh की बैटरी दी जाने की उम्मीद है। इसको 45W फास्ट चार्जिंग का साथ मिल सकता है।