Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 10, 2023, 01:31 PM (IST)
Samsung ने हाल ही में Galaxy S23 सीरीज से पर्दा उठाया है और उसमें टॉप एंड वेरिएंट Samsung Galaxy S23 Ultra है। कंपनी ने अब Samsung Galaxy S23 Ultra BMW M Edition पेश किया है। कंपनी ने यह फैसला स्मार्टफोन को आकर्षक बनाने और स्पोर्ट्स कार प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए किया है। इस एडिशन में कंपनी को नया कलर वेरिएंट देखने को मिलेगा। और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Qualcomm ने दिया बड़ा हिंट
Samsung ने कहा है कि वह इस स्पेशल एडिशन की 1000 यूनिट्स को पेश करेगा। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, इसे कोरियाई बाजार में बेजा जाएगा और उसके लिए SK Telecom के साथ पार्टनरशिप की है। Samsung Galaxy S23 Ultra BMW M edition की कीमत की बात करें तो KRW 1,727,000 (करीब 1,12,960 रुपये) होगी। इसे फैंटम ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात
Samsung Galaxy S23 Ultra के BMW M एडिशन में तीन M colours का एनीमेशन इस्तेमाल किया जाएगा। स्मार्टफोन के अलावा कंपनी बैटरी से चलने वाला एयर कंप्रेसर, कप होल्डर, एक वायरलेस चार्जर और एक एनलॉग घड़ी देगी। और पढें: Samsung Galaxy Unpacked 2026: आ गई मेगा इवेंट की डेट, इस दिन उठेगा फ्लैगशिप फोन से पर्दा
Samsung Galaxy S23 Ultra BMW M edition में भी स्टैंडर्ड अल्ट्रा मॉडल के स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। इसमें 6.8 इंच का QHD+ Edge डायनेमिक AMOLED 2X Super Smooth डिस्प्ले दिया है। इसका रिफ्रेस रेट्स 120Hz की है और टच सैंपलिंग रेट्स 240Hz है, जो गेमिंग के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 200MP का सेंसर है। इसमें 12MP Ultra-Wide कैमरा, 10MP Telephoto कैमरा और 10MP Telephoto का कैमरा दिया है।
Samsung के इस स्पेशल एडिशन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। यह Android 13 बेस्ड OneUI 5.0 पर काम करता है। इसके साथ अधिकतम 12GB Ram और 1Tb तक की स्टोरेज मिलती है।