Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 13, 2025, 11:22 AM (IST)
प्रतिकात्मक इमेज
Samsung इस साल की शुरुआत से मिड रेंज में कई स्मार्टफोन उतार चुका है। इनमें Samsung Galaxy M17, Galaxy M36 और Galaxy A17 जैसे फोन शामिल हैं। इस कड़ी में अब एक और डिवाइस आने वाला है, जिसे कंपनी के इंटरनल सर्वर पर देखा गया है। इससे मॉडल नंबर की जानकारी मिली है। इस हैंडसेट को Samsung Galaxy A37 माना जा रहा है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक इस डिवाइस की लॉन्चिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। और पढें: 20000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 फ्रिज, घर के लिए परफेक्ट और कीमत भी कम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग Samsung Galaxy A37 को सैमसंग के इंटरनल टेस्ट सर्वर पर स्पॉट किया गया है। इस फोन का मॉडल नंबर SM-A376U है। इसमें ‘U’ का मतलब US वेरिएंट है। इससे संकेत मिल रहा है कि फोन को सबसे पहले अमेरिका में उतारा जा सकता है। और पढें: Smartphones Launching This Week in India: Samsung Galaxy A57 5G से लेकर Redmi 15A 5G तक, इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये फोन
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ पता नहीं चला है। यह फोन Samsung Galaxy A36 का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है, जिसे इस वर्ष मार्च में पेश किया गया था।
सैमसंग गैलेक्सी ए36 की कीमत 30,999 रुपये से शुरू होती है। यह ग्राहकों के लिए तीन स्टोरेज व रैम ऑप्शन में अवेलेबल है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED Infinity-O HDR डिस्प्ले है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इस पर Corning Gorilla Glass Victus+ लगाया गया है।
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ-साथ Adreno 710 GPU, 256GB इंटरनल स्टोरेज और 12GB तक रैम दी गई है। इसमें Android 15 पर काम करने वाला Samsung One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 5MP का मैक्रो लेंस है। इसमें LED लाइट भी मिलती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा भी दिया गया है।
यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसको 45W फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GLONASS, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।