Written By Ashutosh Ojha
Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 02, 2026, 11:46 AM (IST)
Redmi Note 15 SE 5G comes with curved AMOLED display and 5,800mAh battery.
Redmi Note 15 SE 5G भारत में लॉन्च हो गया है Xiaomi ने अपने Redmi Note 15 सीरीज को और बेहतर करते हुए इस स्पेशल एडिशन फोन को पेश किया है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹19,999 रखी गई है, जो इसे बजट और फीचर्स के बीच एक शानदार बैलेंस बनाती है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है जो प्रीमियम लुक, दमदार बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं। फोन का डिजाइन भी काफी शानदार है, जिसमें कर्व्ड डिस्प्ले इसे एक प्रीमियम फील देता है। और पढें: Amazon Great Summer Sale 2026: REDMI, iQOO और OnePlus के फोन पर तगड़ा डिस्काउंट, कम कीमत में लाएं घर
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ ₹19,999 में मिलेगा, वहीं 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹21,999 और 8GB RAM + 256GB वेरिएंट ₹23,999 में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन Crimson Reserve, Frosted White और Carbon Black जैसे तीन स्टाइलिश कलर्स में आएगा, ग्राहक इसे 7 अप्रैल से mi.com, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे, खास बात यह है कि ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹2000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। और पढें: Xiaomi फैन्स को झटका! अचानक Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro फोन हुए महंगे, इतनी बढ़ी 200MP कैमरा फोन्स की कीमतें
फीचर्स की बात करें तो Redmi Note 15 SE 5G में 6.77-inch का Full HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह डिस्प्ले न सिर्फ स्मूद एक्सपीरियंस देता है बल्कि धूप में भी साफ दिखाई देता है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और बेहतर परफॉर्मेंस व पावर एफिशिएंसी देता है। यह डिवाइस 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट करता है, जिसे MicroSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। और पढें: Gaming Smartphones Under 30000: स्मूथ डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी वाले बेस्ट फोन, मिलेगा गेमिंग का असली मजा
कैमरा और बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी बेहतर है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर चलता है और IP65 + IP66 रेटिंग के साथ धूल और पानी से भी सुरक्षित रहता है।