comscore

Redmi 12 समेत ये प्रोडक्ट आज भारत में होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट

Redmi 12 से लेकर Xiaomi TV X सीरीज को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इन सभी डिवाइस में यूजर्स को लेटेस्ट फीचर मिलेंगे। इनकी सेल अमेजन इंडिया से की जाएगी।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 01, 2023, 08:59 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Redmi 12 के 4G और 5G वेरिएंट को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा।
  • यूजर्स को स्मार्टफोन में 50MP का कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • स्मार्टफोन के अलावा Redmi Watch 3 और Xiaomi TV X सीरीज को भी बाजार में उतारा जाएगा।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi आज यानी 1 अगस्त को भारत में Redmi 12 का 4G और 5G वेरिएंट लॉन्च करने वाला है। इसके साथ ही Redmi Watch 3 और Xiaomi TV X सीरीज को भी भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इन सभी प्रोडक्ट्स में यूजर्स को एक से बढ़कर एक फीचर मिलेंगे और इनकी सेल फ्लिपकार्ट व अमेजन इंडिया से की जाएगी। आइए नीचे खबर में जानें कब और कहां देखें लॉन्च इवेंट… news और पढें: Xiaomi फैन्स को झटका! अचानक Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro फोन हुए महंगे, इतनी बढ़ी 200MP कैमरा फोन्स की कीमतें

Redmi launch event

शाओमी आज लॉन्च इवेंट के जरिए Redmi 12 4G, Redmi 12 5G, Xiaomi TV X Series और Redmi Watch 3 Active को लॉन्च करेगा। यह लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा और इसे कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल पर भी की जाएगी। news और पढें: REDMI A7 और REDMI A7 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 10499 रुपये से शुरू

news और पढें: 2000 रुपए से कम में खरीदें ये 7 दमदार Power Banks, मिलेगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Redmi 12

रेडमी 12 स्मार्टफोन 4G और 5G वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस डिवाइस में 6.79 इंच का एफएचडी प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। स्मूथ प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Helio G88 चिपसेट दी जाएगी। इसके अलावा, हैंडसेट में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

रेडमी के इस मोबाइल की बैटरी 5000mAh की होगी और इसको 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और USB-C पोर्ट जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

Xiaomi TV X सीरीज

ऑफिशियल टीजर्स की मानें, तो शाओमी की अपकमिंग स्मार्ट टीवी सीरीज में बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। बेहतर साउंड के लिए स्मार्ट टीवी में पावरफुल स्पीकर मिलेंगे। इसके अलावा, लाइनअप के स्मार्ट टीवी में गूगल टीवी ओएस और वाई-फाई, एचडीएमआई जैसे कनेक्टिविटी पोर्ट्स दिए जा सकते हैं।

Redmi Watch 3

रेडमी वॉच 3 स्मार्टवॉच में 450 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 1.83 इंच का डिस्प्ले होगा। इसमें 12 दिन चलने वाली वाली बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में 200 से ज्यादा वॉच फेस, 100 स्पोर्ट्स मोड और कॉलिंग जैसे फीचर मिलेंगे।

Redmi Note 12R की डिटेल

आपको बता दें कि रेडमी नोट 12आर को जून में पेश किया गया था। इस डिवाइस की कीमत बजट रेंज में रखी गई है। अब स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें, तो हैंडसेट में 6.79 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन 1080 x 2460 पिक्सल रेजलूशन सपोर्ट करती है। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए मोबाइल में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

रेडमी नोट 12आर में 5000mAh बैटरी का सपोर्ट मिला है। इसको 18W फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।