comscore

Realme P4x 5G भारत में हुआ लॉन्च, मिलेंगे एक से बढ़कर एक धांसू फीचर

Realme का नया स्मार्टफोन Realme P4x 5G भारतीय बाजार में आ गया है। इस डिवाइस को 7000mAh की बैटरी के साथ लाया गया है। इसमें 50MP का कैमरा और एचडी स्क्रीन जैसे धांसू फीचर्स मिलते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Dec 04, 2025, 12:35 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Realme P-सीरीज के नए स्मार्टफोन Realme P4x 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन के बाजार में आने से Vivo, OPPO और Xiaomi जैसे ब्रांड को टक्कर मिलेगी। टॉप स्पेक्स पर आएं, तो नए स्मार्टफोन एचडी डिस्प्ले दिया गया है। बेहतर फंक्शनिंग के लिए डिवाइस में MediaTek चिपसेट दी गई है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में AI कैमरा और फास्ट चार्जिंग वाली 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं नए फोन के फीचर्स और कीमत की डिटेल विस्तार से… news और पढें: Realme 16 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, बैक पर मिलेगा खास "Selfie Mirror"

Realme P4x 5G के स्पेसिफिकेशन

  • HD Display
  • MediaTek Dimensity 7400 Ultra
  • 8GB RAM
  • 256GB Storage
  • 50MP Camera
  • 7000mAh Battery

रियलमी पी4एक्स में 6.72 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिप दी गई है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। इसके साथ हैंडसेट में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। news और पढें: Realme Narzo 90 5G को 571 रुपये देकर घर लाने का मौका, 7000mAh बैटरी फोन पर Amazon की डील

कैमरा

कंपनी ने पी4एक्स में शानदार फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का AI कैमरा दिया है, जिससे 4के वीडियो शूट की जा सकती है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 8एमपी का कैमरा मिलता है। इसके साथ फोन में फोटो, वीडियो, पोट्रेट और नाइट जैसे कई कैमरा मोड दिए गए हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी

इस स्मार्टफोन में 7000mAh की जंबो बैटरी दी गई है, जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें वर्चुअल रैम और Frost Cooling System जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Realme P4x 5G की कीमत

Realme P4x 5G की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। इस दाम में 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,499 रुपये है। इसकी बिक्री 10 दिसंबर 2025 से ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर लाइव होगी।