Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 10, 2025, 12:55 PM (IST)
OPPO Reno 14 Series को इस साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। इस लाइनअप के तहत OPPO Reno 14 और OPPO Reno 14 Pro को बाजार में उतारा गया है। इन दोनों स्मार्टफोन को खूब पसंद किया जा रहा है। अब खबर है कि कंपनी रेनो 14 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर आने वाली OPPO Reno 15 सीरीज लाने की तैयारी में लग गई है। इस बीच अपकमिंग लाइनअप में आने वाले टॉप मॉडल OPPO Reno 15 Pro Max के फीचर्स लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं… और पढें: Upcoming Smartphones: Samsung Galaxy M47 5G से लेकर OnePlus N6 तक, अगले हफ्ते धमाल मचाने आ रहे ये फोन
जीएसएम एरिना की रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो रेनो 15 सीरीज में OPPO Reno 15, OPPO Reno 15 Pro और OPPO Reno 15 Pro Max को जोड़ा जाने वाला है, जिसके संभावित फीचर्स रिवील हो गए हैं। और पढें: Oppo Reno 16 सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, यूनिक डिजाइन के साथ मारेगा धमाकेदार एंट्री
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि रेनो 15 प्रो मैक्स में 6.78 इंच का फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रेजलूशन 1.5के और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। बेहतर फंक्शनिंग के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया जाएगा। और पढें: Oppo Find X9 5G को 5500 रुपये तक के डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, अभी लपक लें बंपर Deal
ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन में 200MP का Samsung ISOCELL HP5 लेंस देखने को मिल सकता है, जिससे शानदार फोटो क्लिक करने के साथ 4के वीडियो शूट की जा सकेगी। इस सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया जाएगा।
अपकमिंग स्मार्टफोन की बैटरी से जुड़ी कोई डिटेल नहीं मिली है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि रेनो 15 प्रो मैक्स में 6500mAh की बैटरी दी जाने की संभावना है। इसमें सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। साथ ही, Android 16 बेस्ड ColorOS 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम भी दिया जाएगा।
ओप्पो ने फिलहाल रेनो 15 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर कुछ नहीं कहा है, मगर रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सीरीज को अगले साल 2026 में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत भी प्रीमियम रेंज में रखी जाएगी।