comscore

OnePlus 16 के मुख्य फीचर्स लीक, 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक

OnePlus 16 को लॉन्च होने में अभी बहुत समय है, लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही डिवाइस के अहम फीचर सामने आ गए हैं। इस अपकमिंग फोन में 200MP का कैमरा से लेकर 9000mAh तक की बैटरी मिल सकती है।

Edited by Ajay Verma |Published: Jan 28, 2026, 12:57 PM (IST)

OnePlus 16 कंपनी का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसे इस वर्ष लॉन्च करने की तैयारियां शुरू हो गई है। इस डिवाइस से जुड़ी लीक्स और रिपोर्ट्स भी आने लगी हैं। इनसे हाल ही में संभावित डिस्प्ले का पता चला है। अब डिवाइस का कैमरा और प्रोसेसर रिवील हुआ है। इसके साथ ही हैंडसेट में मिलने वाली बैटरी की भी जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर वनप्लस 16 की लॉन्चिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। news और पढें: OnePlus N6x फोन 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 20 हजार से कम

डिस्प्ले और प्रोसेसर

गिजबॉट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि टिप्स्टर Debayan Roy ने OnePlus 16 के अहम फीचर्स रिवील किए हैं। टिप्स्टर के अनुसार, अपकमिंग फोन को BOE X5 LTPO डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 1.5के और रिफ्रेश रेट 240 हर्ट्ज होगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मोबाइल फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। news और पढें: 45000 से कम में आने वाले बेस्ट Smartphones, Camera से लेकर Gaming तक हर मामले में हैं दमदार

कैमरा

शानदार फोटो क्लिक करने और एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए वनप्लस 16 में 200MP के साथ-साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो लेंस मिल सकता है, लेकिन फोन में मिलने वाला फ्रंट कैमरा रिवील नहीं हुआ है।

बैटरी और अन्य डिटेल

वनप्लस 16 मोबाइल फोन को 9000mAh की जंबो बैटरी के साथ लाया जा सकता है। इसको 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। इसमें वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलेंगे।

कब हो सकता है लॉन्च ?

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि वनप्लस ने अभी तक वनप्लस 16 की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि हैंडसेट को लेट 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मतलब है कि फोन से अक्टूबर या फिर नवंबर में पर्दा उठ सकता है। इसकी कीमत भी प्रीमियम रेंज में रखी जा सकती है।

OnePlus 15 की डिटेल

वनप्लस 15 को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी गई है। इस फोन में 6.78 इंच का AMOLED LTPO डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज और रेजलूशन 1.5के है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 1TB तक स्टोरेज मिलती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटो के लिए इस स्मार्टफोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है। इसमें स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं। साथ ही, सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।