comscore

45000 से कम में आने वाले बेस्ट Smartphones, Camera से लेकर Gaming तक हर मामले में हैं दमदार

Best Smartphones Under 45000 in India Check Here Full List Price Specifications: भारतीय बाजार में 45 हजार से कम में शानदार स्मार्टफोन आते हैं, जो आपकी पहली पसंद बन सकते हैं।

Edited By: Ajay Verma| Published By: Ajay Verma| Published: Jul 29, 2026, 11:34 AM (IST)

Redmi Note 15 Pro+ 5G (15)zoom icon
18

Redmi Note 15 Pro+ 5G

रेडमी नोट 15 प्रो प्लस में 200MP का प्राइमरी कैमरा है। इस फोन में क्वाड कर्व्ड अल्ट्रा क्यूएचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका साइज 6.83 इंच है। इसमें 100 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस 6500एमएएच की बैटरी मिलती है। इसके 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है।

OnePlus Nord 6 (14)zoom icon
28

OnePlus Nord 6

वनप्लस नॉर्ड 6 की शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 9000mAh बैटरी के साथ आता है। इसे फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसमें स्टेबल गेमिंग के लिए 165FPS दिया गया है। इसमें एआई का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर भी है।

Realme 16 5G (2)zoom icon
38

Realme 16 5G

रियलमी 16 के टॉप मॉडल यानी 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। इस डिवाइस में FHD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें 50MP का बैक और फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिप लगी है। इसकी बैटरी 7000mAh की है।

Samsung Galaxy A37 5Gzoom icon
48

Samsung Galaxy A37 5G

सैमसंग का यह स्मार्टफोन 41999 रुपये में लिस्ट है। इस डिवाइस में 50MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसे IP68 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा, हैंडसेट में 5000mAh की जंबो बैटरी दी गई है।

Nothing Phone 4a (2)zoom icon
58

Nothing Phone 4a

नथिंग का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इस फोन के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो मोबाइल फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 50MP का कैमरा और फास्ट चार्जिंग से लैस 5400mAh की बैटरी मिलती है।

Realme GT 7zoom icon
68

Realme GT 7

रियलमी जीटी 7 43,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट है। फास्ट वर्किंग के लिए इस स्मार्टफोन में Dimensity 9400e चिपसेट, 7000एमएएच की जंबो बैटरी, एआई ट्रैवल Snap और 6000 निट्स वाला डिस्प्ले मिलता है।

Motorola Edge 70 Pro (1)zoom icon
78

Motorola Edge 70 Pro

मोटोरोला ने ऐज 70 प्रो का टॉप एंड मॉडल 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 42,999 रुपये में लिस्ट है। यह स्मार्टफोन में Android 16 बेस्ड ओएस पर काम करता है। इस हैंडसेट में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट और 12 जीबी रैम दी गई है। इसमें 6500mAh की बैटरी है, जो 90 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का कैमरा दिया गया है।

OPPO F33 Pro 5G (10)zoom icon
88

OPPO F33 Pro 5G

ओप्पो एफ33 प्रो 5जी का 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल 43,999 रुपये में मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 50MP का मेन और 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 7000mAh की है। इसे फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसके साथ फोन में Demensity 6360 Max दिया है।