comscore

एक बार फिर मंहगा OnePlus 15R स्मार्टफोन, इस बार इतनी बढ़ी कीमत

OnePlus 15R स्मार्टफोन की कीमतों को कंपनी बार-बार बढ़ा रही है। अब एक बार फिर से यह फोन महंगा हो चुका है। फोन में कंपनी ने 50MP कैमरा व 7400mAh धाकड़ बैटरी दी है।

Published By: Manisha | Published: May 18, 2026, 01:49 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

OnePlus अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स की कीमतों में इजाफा करती जा रही है। हाल ही में कंपनी ने OnePlus 15R की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, लेकिन अब एक बार फिर कंपनी ने इस फोन को महंगा कर दिया है। कंपनी ने वनप्लस 15आर फोन को 47,999 रुपये की कीमत में पेश किया था। हालांकि, अब इसी मॉडल को खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस के फोन में 6.83 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Gen प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन की बैटरी भी 7,400mAh की है। आइए जानते हैं फोन की नई कीमत और खूबियों से जुड़ी डिटेल्स। news और पढें: नहीं है फुल पेमेंट करने का बजट, न हो परेशान, 1500 से कम महीना देकर खरीद लें तगड़े फीचर वाले टॉप-5 फोन

OnePlus 15R price Hike in India

कंपनी ने OnePlus 15R को 2 वेरिएंट्स में पेश किया है। फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लॉन्च के वक्त 47,999 रुपये थी। वहीं, इसका 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 52,999 रुपये में पेश किया गया था। हालांकि, बाद में कंपनी ने फोन की कीमतों में इजाफा करके इसे क्रमश: 50,499 रुपये व 54,499 रुपये कर दिया था। वहीं, अब 1 बार फिर यह फोन महंगा हो गया है। अब फोन के 50,499 रुपये वाले मॉडल को आप 54,999 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, 54,999 रुपये मॉडल को 59,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इस तरह से देखा जाए तो फोन की कीमत लॉन्च के बाद से 7000 रुपये बढ़ गई है। news और पढें: 7000mAh बैटरी वाले OnePlus फोन की पहली सेल, बंपर डिस्काउंट के साथ मिलेगी सस्ती EMI

वेरिएंट लॉन्च कीमत पहली बढ़ोतरी के बाद कीमत नई कीमत लॉन्च के मुकाबले कुल बढ़ोतरी
12GB RAM + 256GB Storage 47,999 रुपये 50,999 रुपये 54,999 रुपये 7,000 रुपये
12GB RAM + 512GB Storage 52,999 रुपये 54,999 रुपये 59,999 रुपये 7,000 रुपये

OnePlus 15R Specifications

फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस 15आर फोन में कंपनी ने 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz का है। वहीं, रेजलूशन 1,272×2,800 पिक्सल है। इसके अलावा, फोन 3nm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, दूसरा कैमरा 8MP का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 7400mAh की है, जिसके साथ आपको 80W SuperVooc फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

फीचर डिटेल
डिस्प्ले 6.83 इंच
रिफ्रेश रेट 165Hz
रेजलूशन 1,272 × 2,800 पिक्सल
प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 5 (3nm)
रैम / स्टोरेज 12GB RAM/512GB तक की स्टोरेज
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16
रियर कैमरा 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS) + 8MP सेकेंडरी कैमरा
फ्रंट कैमरा 32MP
बैटरी 7400mAh
फास्ट चार्जिंग 80W SuperVOOC
वाटर व डस्ट रेजिस्टेंस IP66 + IP68 + IP69 + IP69K
कनेक्टिविटी 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7