Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 27, 2026, 05:17 PM (IST)
Image source: TENAA via Experience more
Motorola जल्द ही अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 70 Series को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे, Motorola Razr 70 और Razr 70 Ultra, हाल ही में Razr 70 को चीन के TENAA प्लेटफॉर्म और 3C डेटाबेस पर देखा गया, जिसमें इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स का खुलासा हुआ था। अब नए लीक हुए CAD रेंडर्स और 360-डिग्री वीडियो ने Razr 70 Ultra के पूरे डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है। और पढें: 17 मार्च को आ रहा 200MP कैमरे वाला फोल्डेबल फोन, जानिए Oppo Find N6 के लीक फीचर्स
टिप्सटर Steve H. McFly ने XpertPick के साथ मिलकर Motorola Razr 70 Ultra का CAD रेंडर और 360-डिग्री वीडियो शेयर किया है, जिसके अनुसार, डिवाइस के बाईं ओर Moto AI बटन हो सकता है, जबकि दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल, USB Type-C पोर्ट, SIM स्लॉट और माइक्रोफोन है, वहीं ऊपर की तरफ एक सेकेंडरी माइक्रोफोन मौजूद है। रिपोर्ट के मुताबिक नया Razr 70 Ultra पुराने मॉडल के डिजाइन से ज्यादा अलग नहीं होगा। कंपनी का फोकस बड़े बदलाव की बजाय छोटे सुधारों पर रहेगा। और पढें: लॉन्च से पहले ही छाया Honor Magic V6, MWC से पहले दिखी लगभग बिना क्रीज वाली डिस्प्ले
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Razr 70 Ultra में 7-inch का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले और 4-inch का कवर स्क्रीन हो सकता है। ये स्क्रीन साइज पुराने मॉडल जैसे ही होंगे। फोन का आकार अनफोल्डेड होने पर लगभग 171.3 x 74.1 x 7.8mm होगा, जबकि कैमरा बम्प के साथ यह 9.6mm तक बढ़ जाएगा। फोल्ड होने पर फोन का आकार 88.0 x 74.1 x 15.8mm होगा और कैमरों सहित यह 17.63mm तक पहुंच सकता है। और पढें: Samsung Galaxy Wide Fold जल्द हो सकता है ग्लोबल लॉन्च, IMEI डेटाबेस में आया नजर
Motorola ने अभी तक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि Razr 70 Ultra Samsung के आने वाले Galaxy Z Fold Series के मुकाबले मार्केट में उतारा जाएगा। Razr 70 Series सबसे पहले चीन में लॉन्च हो सकता है और बाद में बाकी देशों में उपलब्ध होगा। USA में यह फोन Motorola Razr Ultra 2026 नाम से आएगा। आने वाले हफ्तों में इस हैंडसेट के और भी हार्डवेयर और फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आने की उम्मीद है।