Written By Ashutosh Ojha
Written By Ashutosh Ojha
Edited by Ashutosh Ojha |Published: Mar 26, 2026, 06:15 PM (IST)
Indian Railways
भारतीय रेलवे ने उन यात्रियों के लिए राहत भरी खबर दी है जो तत्काल टिकट लेने के लिए लंबे समय तक लाइन में खड़े रहते थे। अब उन्हें रात भर रिजर्वेशन सेंटर के बाहर खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। नई व्यवस्था के तहत यात्री अब Q-Mitra नाम के डिजिटल सिस्टम से आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे। यह सिस्टम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में East-Central रेलवे के सोनपुर डिवीजन में शुरू की गई है और धीरे-धीरे इसे सभी रिजर्वेशन सेंटरों पर लागू किया जाएगा। इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को लंबी लाइनों और रात भर इंतजार करने की परेशानी से राहत देना है।
इस नई व्यवस्था के तहत Q-Mitra एक Self-service kiosk-based डिजिटल लाइन मैनेजमेंट सिस्टम के रूप में काम करेगा। इसमें यात्रियों को लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। यात्री खुद टोकन निकाल सकेंगे। टोकन लेते समय आधार और चेहरा चेक किया जाएगा। हर टोकन पर यात्री का फोटो, आधार के आखिरी चार अंक, टोकन नंबर और समय लिखा होगा। इसके अलावा डिजिटल स्क्रीन पर लाइव लाइन की जानकारी भी दिखाई देगी। ये सिस्टम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ऑडियो और वीडियो के जरिए निर्देश देगा, ताकि सभी यात्री आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें।
Q-Mitra सिस्टम में कर्मचारी सिर्फ टिकट देने से 30 मिनट पहले यात्री की फोटो और आधार चेक करेंगे। इसके बाद तत्काल टिकट नियम के अनुसार जारी किए जाएंगे।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह नई टेक्नोलॉजी सिर्फ टिकट बुकने में मदद नहीं करेगी, बल्कि यात्रियों की लाइन में खड़े होने की परेशानी भी कम करेगी। अब डिजिटल टोकन और चेहरे की पहचान से टिकट जल्दी और सुरक्षित तरीके से मिलेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और टिकट लेना सुरक्षित होगा। यात्रियों को अब रातभर इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी और वे घर बैठे ही अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। यह कदम भारतीय रेलवे की सेवाओं को और आधुनिक और आसान बनाने में मदद करेगा।