comscore

Motorola Razr Foldable 2023 एडिशन की लॉन्चिंग हुई कंफर्म! जल्द बेहतर फीचर्स के साथ देगा दस्तक

खबरें तो यह भी है कि Motorola का यह नया फोन मार्केट में Samsung Galaxy Z Flip 4 को भी मात देने वाला है। कंपनी ने साल 2004 में Razr फोन को पेश किया था। यह कीपैड वाला फ्लिप फोन था। साल 2020 में कंपनी ने फ्लैक्सिबल स्क्रीन के साथ इस डिवाइस को लॉन्च किया था।

Edited by Manisha |Published: Mar 02, 2023, 07:23 PM (IST)

Highlights

  • Motorola Razr Foldable 2023 इस साल हो सकता है लॉन्च
  • MWC के दौरान Lenovo के सीईओ ने दी लॉन्चिंग की जानकारी
  • फोन में मिलेंगे बेहतर फीचर्स

Lenovo कंपनी ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वह जल्द ही नया Motorola Razr Foldable 2023 एडिशन लॉन्च करने वाले हैं। यह पुराने मॉडल की तुलना में काफी हद तक बेहतर होने वाला है। खबरें तो यह भी है कि मोटोरोला का यह नया फोन मार्केट में Samsung Galaxy Z Flip 4 को भी मात देने वाला है। बता दें, कंपनी ने साल 2004 में Razr फोन को पेश किया था। यह कीपैड वाला फ्लिप फोन था। साल 2020 में कंपनी ने फ्लैक्सिबल स्क्रीन के साथ इस डिवाइस को लॉन्च किया था। आइए जानते हैं साल 2023 में लॉन्च होने वाले स्पेशल एडिशन की डिटेल्स। news और पढें: 7100mAh बैटरी और 7000Nits ब्राइट डिस्प्ले के साथ Motorola Edge 70 Max लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo के सीईओ Yuanqing Yang ने बार्सिलोना में आयोजित Mobile World Congress के दौरान Motorola Razr 2023 फोल्डेबल एडिशन लॉन्च डिटेल्स कंफर्म की। सीईओ ने इवेंट के दौरान CNBC को दिए इंटरव्यू में कहा कि Motorola Razr काफी शानदार काम कर रहा है और इस फोल्डेबल फोन का अगला एडिशन ‘जल्द ही’ रिलीज किया जाने वाला है। साथ ही उन्होंने बताया कि अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस पहले की तुलना में काफी बेहतर होने वाला है। news और पढें: Moto G77 Power: 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

आपको बता दें, पिछले कुछ समय से मोटोरोला फोल्डेबल फोन खबरों में भी बना हुआ है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें मोटोरोला रेजर फोन की कुछ तस्वीरें लीक हुई थी। news और पढें: Moto Pad 70 Pro टैब 10200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

अन्य लीक की मानें, तो मोटोरोला के अपकमिंग फ्लिप फोन में एक बड़ा अपग्रेड बड़ा कवर डिस्प्ले होगा। यह फोन 2.7 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है, दो कि Samsung Galaxy Z Flip 4 के 1.9 इंच कवर डिस्प्ले से भी बड़ा होगा। इन सब के अलावा, फिलहाल इस फोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

MWC 2023 के दौरान पेश हुआ Motorola Rizr Rollable कॉन्सेप्ट फोन

Mobile World Congress (MWC) 2023 इवेंट के दौरान Motorola कंपनी ने अपना Motorola Rizr Rollable Concept Phone पेश किया था। कंपनी के इस कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन का डिजाइन साल 2006 में लॉन्च हुए Motorola Rizr Z3 से प्रेरित है। इस फोन में स्लाइडिंग डिस्प्ले दिया गया था, जो कि स्लाइड होकर वर्टिकली ऊपर हो जाता है और नीचे की ओर कीपैड इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध होगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

नए Motorola Rizr में भी इसी तरह का डिजाइन देखने को मिला है, जिसमें ऑटोमेटिक रोलेबल डिस्प्ले मैकेनिज्म दिया गया है। यह फोन छोटे डिस्प्ले के साथ आया है। हालांकि, रोलअप होने के बाद इसकी डिस्प्ले वर्टिकली बड़ी हो जाती है।