Written By Manisha
Moto X70 Air जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहल कंपनी ने Motorola के इस फोन के ज्यादातर फीचर्स को रिवील कर दिया है। जैसे कि नाम से समझ आता है यह फोन कंपनी का Ultra-thin स्मार्टफोन होने वाला है, जो कि मार्केट में Apple, Honor, Samsung व Tecno जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने वाला है। मोटो एक्स 70एयर फोन 6mm पतला होगा। फीचर्स की बात करें, तो यह फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, फोन में 4800mAh की बैटरी जाएगी। यहां जानें इस फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स।
कंपनी ने Moto X70 Air फोन को चीन की Lenovo की साइट पर लिस्ट कर दिया है। इस साइट के जरिए फोन के ज्यादातर फीचर्स रिवील हो गए है। यह फोन दो स्टोरेज मॉडल में दस्तक देने वाला है, जिसमें 256GB व 512GB स्टोरेज मॉडल शामिल होंगे। इसके अलावा, फोन में Gadget Grey, Lily Pad व Bronze Green कलर ऑप्शन शामिल होगा। कंपनी इस फोन को चीन में 31 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है।
फीचर्स की बात करें, तो Moto X70 Air फोन में 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसके साथ फोन का रेजलूशन 1,220 x 2,712 पिक्सल होगा। इस डिस्प्ले में पको 4500 Nits तक की ब्राइटनेस मिलने वाली है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें आपको 12GB RAM व 512GB स्टोरेज मिलेगी। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 + IP69 रेटिंग मिलने वाली है।
इसके अलावा, फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन में आपको 12GB RAM व 512GB स्टोरेज मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। इस सेटअप में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी फोन में 50MP का ही फ्रंट कैमरा देने वाली है। फोन की बैटरी 4800mAh की होगी, जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।