comscore

Luva Yuva 5G भारत में लॉन्च, 10 हजार से कम में पाएं 8GB RAM जैसे फीचर्स

Lava Yuva 5G स्मार्टफोम को दो स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसमें पावरफुल प्रोसेसर के साथ दमदार बैटरी दी गई है।

Published By: Mona Dixit | Published: May 30, 2024, 12:26 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Lava Yuva 5G स्मार्टफोम को दो स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसमें पावरफुल प्रोसेसर के साथ दमदार बैटरी दी गई है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Lava Yuva 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को होल पंच डिस्प्ले के साथ लाया गया है। हैंडसेट के रियर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिल रहा है। इसकी बिक्री लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के जरिए की जाएगी। फोन में फ्लैट फ्रेम दिया गया है। स्मार्टफोन AI डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ है। लावा के नए 5G स्मार्टफोन की कीमत और सभी फीचर्स के साथ सेल डिटेल जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात

Lava Yuva 5G Price in India

Lava Yuva 5G को दो वेरिएंट में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज दिया गया है। वहीं, फोन का टॉप वेरिएंट 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है। news और पढें: 55 inch Smart TV under 35000 on Amazon: इन टीवी से घर में मिलेगा सिनेमा हॉल का मजा, 35 हजार से कम में बनाएं अपना

फोन की शुरुआती 9,499 कीमत रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसकी सेल अमेजन पर 5 जून, 2024 से शुरू हो जाएगी। स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में लाया गया है। इसमें Mystic Green और Mystic Blue शामिल है। news और पढें: Redmi Note 14 Pro 5G पर फाडू ऑफर की बरसात, यहां से खरीदने पर बचेंगे पैसे

फोन के सभी फीचर्स

स्मार्टफोन के सभी फीचर्स की बात करें तो Lava Yuva 5G में 6.52 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पिक्सल रेजलूशन 720*1600 है।

लावा के इस नए फोन में फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में 50MP AI मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8MP के कैमरे से लैस है।

इसके अलावा, लावा का यह 5G फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आया है। यह 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में अच्छी परफॉर्मेंस के लिए UNISOC T750 5 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल रैम का ऑप्शन मिल रहा है। इसमें 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। हालांकि, स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इसका वजन 208 ग्राम है। फोन Android 13 पर बेस्ड OS पर रन करता है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन डुअल सिम स्लॉट (5G + 5G) के साथ आता है।