Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 02, 2024, 04:48 PM (IST)
Lava Yuva 3 launched: स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट फोन लॉन्च किया है, जिसका नाम लावा यूवा 3 है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन शानदार है। इसमें एचडी स्क्रीन दी गई है। सीमलेस फंक्शन के लिए मोबाइल फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। इसकी रैम को भी एक्सटेंड किया जा सकता है। इसकी बैटरी भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। आइये नीचे जानते हैं लावा के नए फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में… और पढें: देसी ब्रांड ने उड़ाया गर्दा, मात्र 7499 रुपये में Lava Yuva Star 3 लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा ये सब
1. 6.5 इंच एचडी डिस्प्ले
2. Unisoc T606 प्रोसेसर
3. 13MP कैमरा
4. 5MP फ्रंट कैमरा
5. एक्सपेंडेबल रैम
6. 5,000mAh बैटरी
7. 18W फास्ट चार्जिंग
8. Android 13 और पढें: Lava Bold N2 की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म, Amazon पर दिखी फोन की पहली झलक
Lava Yuva 3 Android 13 बेस्ड ओएस पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 720 x 1,600 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें सीमलेस फंक्शनिंग के लिए Unisoc T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 128GB स्टोरेज मिलती है। इसकी रैम को एक्सटेंड किया जा सकता है। और पढें: Lava Blaze Duo 3 दो स्क्रीन के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 17,000 रुपये से कम
पावर प्रदान करने के लिए कंपनी ने लेटेस्ट डिवाइस Lava Yuva 3 में 5,000mAh की बैटरी दी है। इसको 18W फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसमें कनेक्टिविटी के लिहाज से 4G, डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसकी डायमेंशन 164.2mm x 76mm x 8.45mm है।
लावा यूवा 3 में फोटो क्लिक करने के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें पहला 13MP का लेंस और दूसरा AI लेंस है, जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, सुरक्षा के लिए फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Lava Yuva 3 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये रखी गई है। वहीं, इसका 4GB+128GB स्टोरेज मॉडल 7,299 रुपये में उपलब्ध है। इसकी सेल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon पर 7 फरवरी से शुरू होगी। इसे तीन कलर ऑप्शन Cosmic Lavender, Eclipse Black और Galaxy White शेड में खरीदा जा सकता है।
लावा ने पिछले साल दिसंबर में Lava Yuva 3 Pro को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। इसमें UNISOC T616 प्रोसेसर और 50MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।