Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 01, 2026, 12:41 PM (IST)
Lava ने बजट ग्राहकों को ध्यान में रखकर नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। यह Lava Bold N2 Lite है। इस फोन में फास्ट चार्जिंग से लैस 5000mAh बैटरी दी गई है। फोटो व सेल्फी क्लिक करने के लिए 13एमपी का बैक और 5एमपी का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके साथ डिवाइस Unisoc 9863A प्रोसेसर और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से एक्सपेंड किया जा सकता है। और पढें: Lava Bold N1 5G: देसी ब्रांड का 5G स्मार्टफोन नए वेरिएंट में लॉन्च, अब इतने कम में मिलेगा 4K रिकॉर्डिंग फोन
लावा बोल्ड एन2 लाइट में डुअल सिम स्लॉट है। इसमें Android 15 Go के साथ 6.75 इंच का एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है। सीमलेस फंक्शनिंग के लिए फोन में Unisoc 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 64GB स्टोरेज और 3GB रैम दी गई है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। और पढें: 15,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 बेहतरीन Tablets, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए बेस्ट
कंपनी ने इस बजट स्मार्टफोन में 13MP का एआई डुअल कैमरा दिया है। इसके साथ LED फ्लैश लाइट मिलती है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 5MP का कैमरा मिलता है।
लावा के नए स्मार्टफोन में 5000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। इसे 10 वॉट वायर फास्ट चार्जिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में सिम कार्ड स्लॉट, ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 4.2, वाईफाई और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इस हैंडसेट की डायमेंशन 164.96×76.1×8.8mm और वजन 192 ग्राम है।
भारतीय स्मार्टफोन मेकर लावा के मुताबिक, Lava Bold N2 Lite की ओरिजनल कीमत 7399 रुपये है। इस फोन पर 400 रुपये का डिस्काउंट कूपन मिल रहा है। यदि ग्राहक दो यूनिट खरीदते हैं, तो उन्हें 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।
यह स्मार्टफोन Kolar Gold और Nilgiri Blue कलर में अवेलेबल है। इस स्मार्टफोन की सेल 10 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon पर शुरू होगी।
स्मार्टफोन मेकर लावा ने हाल ही में लावा बोल्ड एन2 प्रो को भारतीय बाजार में उतारा गया था। इस फोन की कीमत भी बजट रेंज में रखी गई है। टॉप फीचर्स को देखें, तो फोन 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में UNISOC T7250 चिप के साथ-साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है।
इस स्मार्टफोन में 50MP का बैक कैमरा दिया है। साथ में LED लाइट दी गई है। फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी 5000mAh की है। इसे 18W फास्ट चार्जिंग के जरिए तेजी से चार्ज किया जा सकता है।