Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 01, 2026, 01:13 PM (IST)
iQOO 15 Apex Edition स्मार्टफोन फाइनली भारत में लॉन्च हो गया है। यह iQOO 15 का लेटेस्ट कलर एडिशन है। इससे पहले कंपनी ने इस फोन को Legend (white) और Alpha (black) कलर ऑप्शन में पेश किया था। नए कलर ऑप्शन को पहले सिर्फ चीन में पेश किया गया था, लेकिन अब इसे भारत लेकर आया गया है। खासियत की बात करें, तो यह कलर ऑप्शन अलग-अलग एंगल से कलर बदलता है। फीचर्स की बात करें, तो आइकू के फोन में 6.85 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। इसके अलावा, फोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन की बैटरी 7000mAh की है। आइए जानते हैं फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000mAh बैटरी वाला iQOO 15 5G हुआ सस्ता, 4000 रुपये तक गिरी कीमत
iQOO 15 Apex की कीमत 72,999 रुपये है, जिसमें फोन का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, फोन के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये है। फोन की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है। वहीं, बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 6000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को फोन के साथ 1,899 रुपये का iQOO TWS फ्री मिलेगा। कंपनी वैसे इस बड्स की सेल 6 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू करने वाली है। और पढें: 256GB स्टोरेज और 6500mAh बैटरी वाले iQOO Z10x 5G पर कमाल की डील, सिर्फ 598 रुपये महीना देकर लाएं घर
फीचर्स की बात करें, तो आइकू 15 के नए कलर ऑप्शन में 6.85 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP का पेरिस्कोप सेंसर सेटअप का हिस्सा है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
फोन की बैटरी 7000mAh की है, जिसके साथ कंपनी ने 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 + IP69 रेटिंग मिलती है।
iQOO 15 Apex मॉडल में क्या खास है?
iQOO 15 Apex एडिशन आइकू 15 फोन का नया कलर ऑप्शन है, जो कि अलग-अलग एंगल से कलर बदलने का काम करता है।
iQOO 15 Apex Edition की कीमत क्या है?
iQOO 15 Apex Edition की कीनत 72,999 रुपये से शुरू होती है।