comscore

Infinix Zero 5G 2023 Series भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Infinix Zero 5G 2023 Turbo स्मार्टफोन 5000mAh के साथ लॉन्च हो गया है। इसमें 256GB स्टोरेज मिल रहा है।

Edited By: Mona Dixit | Published By: Mona Dixit | Published: Feb 04, 2023, 12:10 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Infinix Zero 5G 2023 Turbo फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • फोन 13GB तक RAM के साथ आता है।
  • भारतीय बाजार में Infinix Zero 5G Series के कई फोन पहले से उपलब्ध हैं।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Infinix Zero 5G 2023 Series भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Infinix Zero 5G 2023 Turbo और Infinix Zero 5G 2023 आए हैं। इनमें बड़े डिस्प्ले के साथ 8GB RAM दी गई है। स्मार्टफोन्स ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुए हैं। इसके अलावा, Infinix Zero 5G 2023 सीरीज के इस नए फोन्स में दमदार बैटरी पैक मिल रहा है। आइये, फोन की कीमत, सेल डेट और सभी स्पेसिफिकेशन जानते हैं। news और पढें: Infinix Note Edge 5G दमदार फीचर्स के साथ इस दिन देगा दस्तक, इतनी हो सकती है कीमत

Infinix Zero 5G 2023 Series Specification

  • 5000mAh बैटरी
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • 5G सपोर्ट
  • 6.78 इंच डिस्प्ले

स्मार्टफोन्स में 2460 x 1080 पिक्सल रेजलूशन वाला 6.78 इंच का Full HD+ LCD LTPS डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 92 प्रतिशत है। स्मार्टफोन्स को यूनी-कर्व डिजाइन और प्रीमियम वीगन लेदर फिनिश के साथ लाया गया है। news और पढें: Infinix Note 60 Pro के मेन स्पेसिफिकेशन आए सामने, जल्द उठेगा पर्दा

इनमें 33W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी मिलती है। हैंडसेट Android 12 पर बेस्ड XOS 12 पर रन करता है। news और पढें: Infinix Note 60, Note 60 Pro और Note 60 Ultra के स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च से पहले लीक, जानें यहां

Infinix Zero 5G 2023 5G में Mediatek Dimensity 920 प्रोसेसर के साथ 128GB स्टोरेज और Turbo में Dimensity 1080 प्रोसेसर के साथ 256GB स्टोरेज दिया गया है।

इतना ही नहीं, Infinix Zero 5G 2023 Series  में यूजर्स को 8GB RAM रैम मिल रही है।

कैसा है कैमरा सेटअप?

फोटोग्राफी के लिए फोन्स 50MP ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आए हैं। इसके अलावा, बैक साइड में 2MP का डेप्थ और 2MP का मेक्रो लेंस भी लगा है। सेल्फी और वीडुयो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोन की कीमत

Infinix Zero 5G 2023 5G की भारत में कीमत 17,999 रुपये है। Infinix Zero 5G 2023 5G Turbo को 19,999 रुपये में पेश किया गया है। ये ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन्स तीन कलर ऑप्शन में Coral Orange, Pearly White और Submariner Black आया है। इनकी सेल 11 फरवरी, 2023 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।