Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Oct 25, 2025, 03:59 PM (IST)
Infinix पिछले कई वर्षों से MediaTek चिप के साथ स्मार्टफोन पेश कर रहा है। हालांकि, इस साल की शुरुआत में Infinix Xpad GT को Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया। अब खबर है कि कंपनी स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ नया फोन लाने की तैयारी कर रही है। इस बीच डिवाइस को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है, जहां से प्रोसेसर और जीपीयू का पता चला है। इसके साथ मॉडल नंबर भी रिवील हुआ है। आइए जानते हैं…
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, Infinix के एक स्मार्टफोन को गीकबेंच (Geekbench) पर देखा गया है। लिस्टिंग की मानें, तो फोन का मॉडल नंबर X6878 है। इसमें स्मूथ वर्किंग के लिए 2.71GHz वाली Snapdragon चिप दी जाएगी। इसकी क्लॉक स्पीड 1.80GHz से ज्यादा होगी। इससे Snapdragon 7s Gen 4 होने का संकेत मिल रहा है।
इस स्मार्टफोन में Adreno 810 GPU के साथ-साथ 8 जीबी रैम और एंड्रॉइड 16 (Android 16) से लैस ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। वहीं, गीकबेंच पर फोन को सिंगल कोर में 1,232 प्लाइंट मिले हैं, जबकि मल्टी-कोर टेस्ट में डिवाइस ने 2,882 प्वाइंट पाएं हैं।
स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने इस साल मार्च में Infinix Note 50x 5G को लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत बजट रेंज में रखी गई है। फीचर्स पर नजर डालें, तो यह फोन 6.67 इंच के एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। यह स्मार्टफोन Android 15 बेस्ड XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिप लगी है। इसमें Mali-G615 जीपीयू दिया गया है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। इसको IP64 की रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि यह पानी में भीगने के बाद भी खराब नहीं होगा।
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए हैंडसेट के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस डिवाइस की बैटरी 5500mAh की है। इसको फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है।