Written By Manisha
Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का लेटेस्ट नोट सीरीज का फोन होने वाला है। कंपनी ने फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिसके जरिए फोन की लॉन्च डेट रिवील हो गई है। हाल ही में फोन चीनी वेबसाइट पर लिस्ट हुए था। इस साइट के जरिए फोन के प्रमुख फीचर्स, डिजाइन व कलर ऑप्शन से जुड़ी जानकारी रिवील कर दी है। यह फोन Active Matrix Display के साथ पेश किया जाएगा, जो कि बैक पर मौजूद होगा। फोन के बैक पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिलेगा।
कंपनी ने अब Infinix India की साइट अपडेट कर दी है। इस साइट के जरिए Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। फोन को डेडिकेटेड वेबसाइट Flipkart पर भी लाइव हो चुकी है। इस लिस्टिंग के जरिए फोन की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी मिलती है। फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी।
ग्लोबल साइट के जरिए फोन के फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग की बात करें, तो यह फोन 6.78 इंच डिस्प्ले से लैस होगा। फोन का रिफ्रेश रेट 144Hz का होने वाला है। वहीं, डिस्प्ले में 4500 Nits तक की ब्राइटनेस मौजूद है। इसके अलावा, फोन 4nm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8GB RAM व 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दस्तक देगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने वाला है। सेल्फी के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाला है। कंपनी इसके साथ 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।