Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Aug 13, 2025, 03:10 PM (IST)
Infinix Hot 60i 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस साइट के जरिए फोन के कई फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म हो चुके हैं। फीचर्स की बात करें, तो इनफिनिक्स के इस फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया जाने वाला है। इसके अलावा, फोन Mediatek Dimensity 6400 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया जाएगा। और पढें: Infinix Note Edge 5G दमदार फीचर्स के साथ इस दिन देगा दस्तक, इतनी हो सकती है कीमत
कंपनी ने Infinix Hot 60i 5G फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन भारत में 16 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट पर फोन का डिजाइन और कई फीचर्स कंफर्म हो चुके हैं। और पढें: Infinix Note 60 Pro के मेन स्पेसिफिकेशन आए सामने, जल्द उठेगा पर्दा
It’s HOT. It’s Sizzling. It’s #MadeToBeSeen!
और पढें: Infinix Note 60, Note 60 Pro और Note 60 Ultra के स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च से पहले लीक, जानें यहां
The Infinix HOT 60i 5G is launching very soon with a striking new design.
You ready?#HOT60i5G pic.twitter.com/ii2toZ9pjo
— Infinix India (@InfinixIndia) August 11, 2025
-6.75 इंच LCD HD+ डिस्प्ले
-Mediatek Dimensity 6400 प्रोसेसर
-4GB RAM व 4GB वर्चुअल RAM
-50MP का प्राइमरी कैमरा
-6000mAh बैटरी
जैसे कि हमने बताया फ्लिपकार्ट साइट पर फोन के कई फीचर्स कंफर्म हो चुके हैं। यह फोन 6.75 इंच LCD HD+ डिस्प्ले के साथ आएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसके अलावा, फोन Mediatek Dimensity 6400 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ फोन में 4GB RAM व 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलेगा। फोन की स्टोरेज 128GB है।
फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फोन की बैटरी 6000mAh की होगी, जिसके साथ रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी इस फोन में AI फीचर्स Circle to Search, AI Eraser और AI Extender पेश करने वाली है। इस फोन में black, blue और turquoise कलर पेश किया जा सकता है। वहीं, इस फोन की कीमक 10,000 रुपये से कम हो सकती है।