Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 08, 2025, 02:02 PM (IST)
Infinix ने हाल ही में Infinix GT 30 5G+ गेमिंग फोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी एक और डिवाइस भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में है। यह Infinix Hot 60i 5G है। इसका टीजर शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर लाइव हो चुका है, जिससे फोन का डिजाइन रिवील हुआ है। साथ ही, अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है। और पढें: MWC 2026: Infinix Note 60 Ultra से उठा पर्दा, खास सैटेलाइट कॉलिंग के 200MP कैमरा व 7000mAh जंबो बैटरी जैसे मिलेंगे फीचर्स
कंपनी द्वारा शेयर की गई इमेज को देखने से पता चलता है कि Infinix Hot 60i ग्राहकों के लिए चार शानदार कलर शैडो ब्लू, मॉनसून ग्रीन, स्लीक ब्लैक और प्लम रेड कलर में आने वाला है। इसके रियर पैनल में Horizontal शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें LED लाइट भी शामिल होगी। और पढें: 15,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 बेहतरीन टैबलेट, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स
हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग हॉट60आई में सीमलेस फंक्शनिंग के लिए MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसको वॉटर और डस्ट प्रूफ के लिए IP64 रेटिंग मिलेगी। इसके अलावा, स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग से लैस 6000mAh की बड़ी बैटरी भी दी जाएगी। इतना ही नहीं अपकमिंग फोन में सर्किल टू सर्च और AI Eraser जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।
कंपनी ने इनफिनिक्स हॉट60आई की कीमत या लॉन्च डेट का अभी तक ऐलान नहीं किया है, लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन को अगस्त के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत भी बजट रेंज में रखी जाएगी। यानी कि यह 10 हजार के आसपास की कीमत पर खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा।
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि कंपनी ने जीटी 30 5जी प्लस को आज यानी 8 अगस्त को भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की कीमत 19,499 रुपये से शुरू होती है। इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 5500mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है।
इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 64MP का प्राइमरी लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में AI फीचर्स और Folax वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया है।