Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 20, 2025, 05:08 PM (IST)
Honor 400 Series के स्मार्टफोन्स जल्द लॉन्च की जा सकती है। सीरीज के तहत आने वाले Honor 400 Lite हाल में एक रिटेलर वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इससे स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। इतना ही नहीं, लिस्टिंग से फोन की कीमत भी सामने आ गई है। अभी तक कंपनी ने स्मार्टफोन की लॉन्च डेट रिवील नहीं की है। लीक रिपोर्ट्स में फोन्स के बारे में काफी कुछ पता चल गया है। आइये, कीमत और खास फीचर्स जानते हैं। और पढें: Acer Iconia iM11 5G टैबलेट 11.45 इंच स्क्रीन और 7400mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
हंगेरियन रिटेलर वेबसाइट पर अपकमिंग Honor 400 Series की कीमत सामने आई है। लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि स्मार्टफोन को HUF 1,38,280 (लगभग 32,700 रुपये) में लाया जाएगा। यह इसके 8GB RAM और 256GB वाले सिंगल वेरिएंट की कीमत होगी। स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट किया गया है, जिसमें ब्लैक, ग्रीन और ग्रे कलर शामिल है। और पढें: Honor ला रहा दो धाकड़ फोन, iPhone 17 Pro Max जैसे डिजाइन के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स!
इसके अलावा, वेबसाइट पर लिस्ट हुए फोन की फोटो से पता चला है कि स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पिल शेप वाला कटआउट मिलेगा। पावर और वॉल्यूम बटन डिवाइस के राइट साइड पर दी गई है। इनके अलावा एक और बटन देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि यह आईफोन में मिलने वाले कैमरा एक्शन बटन की तरह ही काम करेगा। और पढें: Honor X80i के लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक, TENAA लिस्टिंग में आया सामने
स्मार्टफोन में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस कैमरा मॉड्यूल में दो सेंसर देखने को मिल रहे हैं। साथ ही एक LED फ्लैश भी है। इसके अलावा, Honor 400 Lite स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। फोन Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9 पर रन करता है। फोन में 1080 x 2412 पिक्सल रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
HONOR 400 Lite स्मार्टफोन के बारे में अभी इतनी ही डिटेल सामने आई है। उम्मीद है कि स्मार्टफोन की लॉन्चिंग और फीचर्स को लेकर कंपनी जल्द कोई घोषणा कर सकती है। स्मार्टफोन की सटीक कीमत और स्पेसिफिकेशन तो लॉन्चिंग के दौरान ही पता चलेंगे।