comscore

HMD Fusion फोन 108MP बैक और 50MP फ्रंट कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

HMD Fusion स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन 108MP बैक और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ आया है। यहां जानें सभी डिटेल्स।

Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Nov 25, 2024, 05:30 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

HMD Fusion India launch: एचएमडी का लेटेस्ट स्मार्टफोन HMD Fusion भारत में लॉन्च हो गया है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 108MP का कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP कैमरा दिया गया है। सिर्फ फोन ही नहीं बल्कि इस लॉन्च इवेंट में कंपनी ने अनोखे Smart Outfits भी पेश किए हैं। यह Smart Outfits अटैचेबल एक्सेसरीज हैं, जिससे न केवल फोन का लुक बदल जाता है बल्कि इससे फोन के फंक्शन भी एन्हैंस हो जाते हैं। कंपनी ने Gaming Outfit को पेश किया है, जो कि फिजिकल बटन के साथ आता है। इसके जरिए यूजर्स के गेमप्ले को शानदार बनाना है। इसके साथ Flashy Outfit पेश की है, जिमें RGB LED फ्लैश रिंग लाइट दी गई है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: HMD Vibe2 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ मिलेगी 6000mAh की जंबो बैटरी

HMD Fusion: Price and Availability

कंपनी ने HMD Fusion स्मार्टफोन को 17,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। हालांकि, स्पेशल लॉन्च के तहत इसे कुछ समय तक 15,999 रुपये की कीमत में बेचा जाएगा। फोन की सेल 29 नवंबर दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जिसे आप Amazon व HMD की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए खरीद सकेंगे। फोन के साथ कंपनी बंडल में 5,999 रुपये की कीमत वाले HMD Casual, Flashy और Gaming Outfits दे रही है, वो भी बिल्कुल फ्री। news और पढें: Upcoming Smartphones in May in India: Vivo X300 Ultra से लेकर OnePlus Nord CE 6 तक, मई में भारत आ रहे ये फोन

HMD Fusion Specifications

HMD Fusion फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.56 इंच HD+ का डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। news और पढें: HMD Vibe 2 5G जल्द भारत में होगा लॉन्च, मिलेगी Poco और Lava को जोरदार टक्कर

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 108MP प्राइमरी कैमरा मौजूद है। वहीं, इसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP52 रेटिंग दी गई है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कंपनी इसके साथ Smart Outfits दे रही है। Gaming Outfit की बात करें, तो यह एक गेम कंट्रोलर है। वहीं, Flashy Outfit की बात करें, तो इसमें RGB LED फ्लैश रिंग मिलती है, जिसमें 16 मिलियन कलर ऑप्शन मौजूद हैं।