Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Jun 11, 2024, 04:21 PM (IST)
HMD ने भारत में अपने दो शानदार फीचर फोन HMD 105 और HMD 110 को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों का डिजाइन मौजूदा फीचर फोन जैसा है। इसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए 4G दिया गया है। इसके अलावा, नए फीचर फोन्स में इन-बिल्ट UPI पेमेंट ऐप मिलता है। इसके जरिए यूपीआई पेमेंट की जा सकती है। इन लेटेस्ट फोन के फीचर्स और कीमत जानने के लिए नीचे आर्टिकल पढ़ें। और पढें: एक क्लिक में ऐसे देखें सभी UPI Apps की पेमेंट हिस्ट्री, अब बार-बार ऐप बदलने की जरूरत नहीं
HMD 105 और HMD 110 का डिजाइन लगभग एक जैसा है। इनको बेहतर कर्व के साथ मॉड्रन लुक दिया गया है। इन दोनों को आसानी से एक हाथ में पकड़ा जा सकता है। इन मोबाइल फोन में यूपीआई ऐप दिया गया है, जिसके जरिए यूजर्स आसानी पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा, नए फोन में बेहतर व्यूइंग के लिए बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। दोनों पर एक साल की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी मिलती है। वहीं, एचएमडी के दोनों फीचर फोन में फोन टॉकर, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, एमपी3 प्लेयर और वायर व वायरलेस एफएम रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। और पढें: EPFO 3.0: ATM और UPI से तुरंत निकाल सकेंगे PF का पैसा, क्या पेंशन पर पड़ेगा असर?
एचएमडी 105 में डुअल एलईडी लाइट दी गई है, जबकि एचएमडी 110 रियर कैमरे के साथ आता है। इनमें 23 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है, जिनमें 9 स्थानीय भाषा शामिल हैं। इन फोन में 1000mAh की बैटरी मिलती है, जो फुल चार्ज 18 दिन तक चलती है। और पढें: Android 17 आते ही स्कैमर्स की छुट्टी! Google ने पेश किए खतरनाक सिक्योरिटी फीचर्स
कंपनी के अनुसार, HMD 105 की कीमत 999 रुपये तय की गई है। HMD 110 फीचर फोन 1199 रुपये में मिल रहा है। दोनों फोन्स की सेल ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर जल्द शुरू होगी। दोनों हैंडसेट्स को आकर्षक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
आखिर में आपको बताते चलें कि Nokia 3210 4G को हाल ही में लॉन्च किया गया था। इस फोन की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, यह फोन बिल्ट-इन UPI के साथ आता है। यानी कि यूजर्स इसके माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं। इसमें YouTube, YouTube Shorts, News और Games जैसे प्रीलोडेड ऐप्स मिलते हैं। इसके अलावा, फोन में लोकप्रिय Classic Snake गेम भी मिलता है।
नोकिया के इस फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। इसमें UniSoC T107 चिप सहित 64MB RAM व 128MB स्टोरेज दी गई है। अच्छी बात यह है कि इसकी स्टोरेज को एसडी कार्ड लगाकर बढ़ाया जा सकता है।