Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 06, 2026, 03:40 PM (IST)
Google Pixel 10 यूजर्स के लिए गेमिंग का अनुभव अब और भी मजेदार होने वाला है। नए GameNative 0.9.0 अपडेट के साथ अब इस स्मार्टफोन पर Steam गेम्स ऑफलाइन भी खेले जा सकते हैं। यह अपडेट खासतौर पर इसलिए जरूरी है क्योंकि इसमें PowerVR GPU सपोर्ट जोड़ा गया है, जिससे गेम्स पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद और बेहतर तरीके से चलेंगे। और पढें: Google Pixel 10 हो गया सस्ता, सिर्फ यहां मिल रहा इतना बड़ा धमाकेदार डिस्काउंट
अब तक Android एमुलेटर ज्यादातर Snapdragon Processors में मिलने वाले Adreno GPU पर फोकस करते थे। इसकी वजह से Pixel यूजर्स को हमेशा सीमित ऑप्शन मिलते थे और वे PC गेम्स का पूरा मजा नहीं ले पाते थे, लेकिन GameNative 0.9.0 के इस नए अपडेट ने यह कमी पूरी कर दी है। Google के Tensor G5 चिपसेट में मौजूद PowerVR GPU के सपोर्ट के साथ अब Pixel डिवाइस भी इसमें शामिल हो गए हैं। इसका सीधा मतलब है कि अब Pixel यूजर्स भी बिना किसी बड़ी परेशानी के हाई-क्वालिटी गेमिंग कर सकते हैं। और पढें: Google पिक्सल लवर्स के लिए गुड न्यूज, Pixel 10 Pro पर मिल रहा 10,000 का बड़ा Discount
इस अपडेट के बाद आप Stardew Valley और Hades जैसे पॉपुलर PC गेम्स सीधे अपने फोन पर खेल सकते हैं, खास बात यह है कि अब गेमिंग सिर्फ छोटे स्क्रीन तक सीमित नहीं रही। GameNative में डेस्कटॉप-जैसे एक्सपीरियंस का भी सपोर्ट दिया गया है जैसे Samsung DeX जैसी सुविधा, जिससे आप अपने फोन को मॉनिटर से कनेक्ट कर सकते हैं यानी अब आपका स्मार्टफोन ही एक छोटा गेमिंग PC बन सकता है।
GameNative 0.9.0 अपडेट में कई और नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इसमें एक नया स्लाइडिंग इंटरफेस दिया गया है, जिससे ऐप इस्तेमाल करना आसान हो गया है, साथ ही Steam Workshop का सपोर्ट, डाउनलोड और स्टोरेज को मैनेज करने के लिए अलग सेक्शन और खास गेम्स के लिए क्लाउड सेव को बंद करने का ऑप्शन भी मिलता है। इतना ही नहीं अब परफॉर्मेंस ओवरले में बैटरी का तापमान भी देखा जा सकता है, जिससे आप गेम खेलते समय फोन की हीट पर नजर रख सकते हैं हालांकि यह अभी प्री-रिलीज वर्जन है, इसलिए कुछ बग्स और दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन आने वाले अपडेट्स में इन्हें ठीक किया जाएगा।