Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 26, 2025, 02:03 PM (IST)
Apple iPhone Air 2 की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर एक बार फिर नई उम्मीदें जगी हैं। पहले ऐसी खबरें थीं कि Apple अपने Next Generation के iPhone Air को 2027 तक टाल सकता है, लेकिन अब ताजा लीक के अनुसार iPhone Air 2 को फॉल 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इसे iPhone 18 Pro मॉडल्स और अपने पहले फोल्डेबल iPhone के साथ पेश कर सकता है। Apple ने इस साल iPhone Air को लॉन्च किया था, जो अब तक का सबसे पतला iPhone था और अपने प्रीमियम डिजाइन के कारण चर्चा में रहा। हालांकि बिक्री उम्मीद से कम रहने के चलते iPhone Air 2 की लॉन्च डेट आगे बढ़ाई जा सकती थी लेकिन अब कंपनी फिर से अपने पुराने प्लान पर लौटती दिख रही है। और पढें: iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में होगा बड़ा बदलाव, छोटे Dynamic Island के साथ लेंगे एंट्री!
iPhone Air 2 में बड़े डिजाइन और कैमरा अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। टिप्स्टर Fixed Focus Digital के अनुसार, Apple iPhone Air 2 पर तेजी से काम कर रहा है और इसे 2026 के फॉल इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। पहले यह माना जा रहा था कि डुअल रियर कैमरा जैसे बदलावों के कारण इसे स्प्रिंग 2027 तक टाल दिया जाएगा लेकिन अब अगर यह फॉल 2026 में आता है, तो यह सीधे iPhone 18 Pro और फोल्डेबल iPhone के साथ लॉन्च होगा। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि iPhone Air 2 की कीमत पहले मॉडल से कम हो सकती है। और पढें: iPhone 17e के लॉन्च से पहले लीक में हुआ बड़ा खुलासा, दमदार चिपसेट से लेकर वायरलेस चार्जिंग तक का मिल सकता है सपोर्ट
परफॉर्मेंस के मामले में भी iPhone Air 2 काफी पावरफुल हो सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया जाएगा, जो iPhone 18 Pro सीरीज में भी देखने को मिलेगा। इससे फोन की स्पीड, बैटरी एफिशिएंसी और AI फीचर्स में बड़ा सुधार हो सकता है। Apple आमतौर पर अपने हाई-एंड प्रोसेसर सिर्फ प्रीमियम मॉडल्स में देता है, ऐसे में Air 2 को A20 Pro मिलना इसे एक फ्लैगशिप-किलर बना सकता है। और पढें: iPhone 17e फरवरी में हो सकता है लॉन्च, लीक में हुआ खुलासा, मिल सकते हैं ये फीचर्स
वहीं बजट iPhone चाहने वालों के लिए iPhone 17e भी चर्चा में है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17e ने मास प्रोडक्शन में एंट्री कर ली है और इसे स्प्रिंग 2026, यानी फरवरी के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। Apple ने इस साल iPhone 16e के साथ e-series की शुरुआत की थी, जिसका मकसद कम कीमत में iPhone का एक्सपीरियंस देना है। iPhone 17e में MagSafe सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जो पिछले मॉडल में नहीं था। इसके अलावा इसमें iPhone 17 का A19 चिपसेट, पतले बेजल और लगभग वही कीमत देखने को मिल सकती है। भारत में iPhone 16e की कीमत ₹59,900 थी और माना जा रहा है कि iPhone 17e भी इसी रेंज में आएगा।