Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 25, 2025, 06:54 PM (IST)
BGMI
और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
BGMI (Battlegrounds Mobile India) एक बेहद फेमल बैटल रॉयल गेम है, जिसे खास तौर पर इंडिया के लिए बनाया गया है। इस गेम में ब्लू जोन एरिया सबसे खतरनाक होता है। कई खिलाड़ी इसी जोन में फंसकर जल्दी एलिमिनेट हो जाते हैं। अगर आप भी हर बार ब्लू जोन की वजह से हार जाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है, बस कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप समय रहते सेफ जोन तक पहुंच सकते हैं और दुश्मनों से भी बच सकते हैं। इस गाइड में जानिए वो जरूरी तरीके, जिनसे आप हर मैच में जीत की ओर बढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
BGMI में गाड़ियां जैसे कार, बाइक, जीप मिलती हैं, जिनकी मदद से आप बहुत तेजी से एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं। जब जोन तेजी से घट रहा हो, तब पैदल भागने में बहुत समय लग जाता है और आप खतरे में पड़ सकते हैं। ऐसे में गाड़ी का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है। कोशिश करें कि गेम की शुरुआत में ही कोई गाड़ी ढूंढ लें। इससे आप समय रहते सुरक्षित जोन में पहुंच सकते हैं और दुश्मनों से भी बच सकते हैं। और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download
गेम खेलते वक्त बार-बार मैप को जरूर चेक करते रहें। मैप से आपको पता चलेगा कि जोन कब छोटा हो रहा है और अगला जोन कहां बनेगा। अगर आप समय पर इसकी जानकारी लेते रहेंगे, तो आप पहले से ही वहां पहुंचने की तैयारी कर पाएंगे। इससे न तो आप जोन डैमेज का शिकार बनेंगे और न ही अचानक दुश्मनों के बीच फंसेंगे। मैप को नजरअंदाज करना BGMI में बहुत बड़ी गलती मानी जाती है।
BGMI में एनर्जी ड्रिंक और पेनकिलर जैसी चीजें गेम के दौरान आपकी मूवमेंट स्पीड और हीलिंग पावर को बढ़ा देती हैं। जब आप जोन की ओर तेजी से भाग रहे होते हैं, तब एनर्जी ड्रिंक पीने से आपकी हेल्थ धीरे-धीरे बढ़ती रहती है। इससे अगर आप जोन से बाहर भी होते हैं, तो आपकी जान जल्दी नहीं जाती। इसलिए जोन में भागते वक्त एनर्जी ड्रिंक का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि आपकी सर्वाइवल चांस ज्यादा हो जाए।
अक्सर दुश्मन पहले ही सेफ जोन में पहुंच जाते हैं और बाहर से आ रहे प्लेयर्स को आसानी से मार देते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए स्मोक ग्रेनेड बहुत काम आता है। इसे जमीन पर फेंकते ही चारों ओर धुंआ फैल जाता है जिससे दुश्मनों को कुछ दिखाई नहीं देता। आप इस धुएं की आड़ में चुपचाप जोन में घुस सकते हैं और दुश्मनों से बच सकते हैं। यह एक शानदार ट्रिक है प्रो लेवल गेमर्स की।
अगर आप बिना कोई योजना बनाए खेलते हैं, तो BGMI में जिंदा रहना बेहद मुश्किल हो जाता है। जोन बार-बार घटता है और समय के साथ दुश्मनों की संख्या कम होकर खतरनाक हो जाती है। इसलिए शुरू से ही प्लान बना लें गाड़ी ढूंढनी है, एनर्जी ड्रिंक जमा करें, मैप पर नजर रखें और स्मोक ग्रेनेड जैसे आइटम संभाल कर रखने हैं। यह सब तकनीकें अपनाकर आप घटते जोन को आसानी से पार कर सकते हैं और जीत के करीब पहुंच सकते हैं।