Written By Ashutosh Ojha
Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 03, 2025, 11:12 AM (IST)
Rockstar Games ने घोषणा की है कि उनका फेमस गेम Red Dead Redemption अब Android और iOS डिवाइस पर भी खेला जा सकता है। यह गेम अमेरिकी वाइल्ड वेस्ट और मेक्सिको की विशाल काल्पनिक दुनिया में सेट है। इस गेम में खिलाड़ी जॉन मार्स्टन की भूमिका निभाते हैं, जो पहले एक गैंगस्टर था। इसके साथ ही गेम का Undead Nightmare DLC भी मोबाइल पर उपलब्ध हो गया है, जो मूल गेम का स्टैंडअलोन एक्सपेंशन है। इसके अलावा यह गेम अब PlayStation 5, Xbox Series S/X, और Nintendo Switch 2 पर भी जारी किया गया है। और पढें: GTA 6 का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी, कंपनी के CEO ने कीमतों को लेकर दिया बड़ा हिंट
Rockstar Games के प्रेस रिलीज के अनुसार, Red Dead Redemption अब Netflix Games के माध्यम से Android और iOS पर डाउनलोड किया जा सकता है। यह गेम Netflix सब्सक्राइबर के लिए बिना किसी विज्ञापन और इन-ऐप खरीदारी के लिए उपलब्ध है। गेम के मोबाइल वर्जन में नए अपग्रेड और सुधार किए गए हैं, जो कि पहले कभी मोबाइल पर नहीं थे। इसके साथ ही Undead Nightmare DLC और गेम ऑफ द ईयर एडिशन का बोनस कंटेंट भी शामिल है। पुराने जेनरेशन के कंसोल से गेम सेव भी मोबाइल पर ट्रांसफर की जा सकती हैं। मोबाइल वर्जन में गेम को खेलने के लिए मोबाइल-फ्रेंडली कंट्रोल्स और कुछ डिवाइस पर हाई फ्रेम रेट वाला परफॉर्मेंस मोड भी उपलब्ध है। और पढें: GTA 6 की कीमत लीक, क्या सच में इतना महंगा होगा गेम?
Red Dead Redemption का पहला वर्जन 2010 में PS3 और Xbox 360 पर रिलीज हुआ था। इसमें खिलाड़ी जॉन मार्स्टन की कहानी का अनुभव करते हैं, जो अपने परिवार के साथ शांत जीवन जीने की कोशिश कर रहा है लेकिन जब उसका परिवार Pinkerton Detective Agency द्वारा कब्जा कर लिया जाता है, तो उसे अपने पुराने गैंग के सदस्यों को पकड़ना या मारना पड़ता है। वहीं Undead Nightmare DLC में जॉन मार्स्टन एक ऐसी दुनिया में जाता है जहां जोंबी महामारी फैल चुकी है। यहां उसे डरावने जोंबियों से लड़ना होता है और इस बीमारी का इलाज ढूंढना होता है। और पढें: GTA 6 का Trailer 3 कब आएगा? जानिए नए अपडेट्स
Rockstar Games के मुताबिक पुराने कंसोल वाले लोग अपने गेम को नए वर्जन में बिना पैसे दिए अपग्रेड कर सकते हैं। नए वर्जन में बेहतर ग्राफिक्स, HDR सपोर्ट और 4K रेजॉल्यूशन जैसी सुविधाएं हैं। Nintendo Switch 2 में HDR, DLSS और Joy-Con 2 कंट्रोलर्स के साथ माउस से भी खेला जा सकेगा। इसके अलावा यह गेम अब Netflix, GTA+ Games Library और PS Plus Game Catalogue में भी उपलब्ध है, जिससे ज्यादा लोग इसे आसानी से खेल सकते हैं।