Written By Harshit Harsh
Published By: Harshit Harsh | Published: Sep 13, 2023, 06:39 PM (IST)
PUBG New State Mobile के Akinta मैप में नए लोकेशन जोड़े गए हैं। पिछले महीने इस मैप से जुड़े कुछ फीचर्स सामने आए थे, जिसमें पहली बार Human Vs AI मोड दिए जाने की बात कही जा रही थी। Krafton के इस गेम के लिए नया 0.9.54 अपडेट जारी हुआ था, जिसमें कई फीचर्स और मोड्स जोड़े जाने की बात कही जा रही थी। इसमें नया लैब मोड और गन कस्टमाइजेशन के कई विकल्प मिलने वाले थे। इस अपडेट के रोल आउट यानी जारी होने के बाद गेमर्स को इस बैटल रॉयल गेम में कई नए मोड्स और फीचर्स जुड़ने गए हैं। इनमें गेमर्स को कई तरह के रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। और पढें: OnePlus ला सकता है टच वाला गेमिंग कंसोल, लीक में हुआ खुलासा
New State Mobile ने अपने X (Twitter) हैंडल से पोस्ट करके Akinta मैप के अनचार्टेड टैरिटरी यानी क्षेत्र की घोषणा की है। इसके नॉर्थ में मौजूद नए लोकेशन में हाई-राइज वर्टिकल प्ले मिलेगा। साथ ही, लूटर्स पैराडाइज और प्राचीन समय के एरिया दिखेंगे, जिसमें सीक्रेट और रेयर आइटम्स मिलेंगे। और पढें: PUBG Mobile KR 3.9 अपडेट में हुई ट्रांसफॉर्मर्स की एंट्री, अब गेम बना और भी खतरनाक
🚨🚨🚨Gear up and get exploring!🚨🚨🚨
Survivors, don’t forget to check out Akinta’s newest locations in the north featuring high-rise vertical play, looter’s paradise, and an ancient ruins area containing secret and rare items!#NewStateNorth #AkintaUnveiled #NEWSTATEMOBILE pic.twitter.com/7rtgSoHtP7और पढें: PUBG Mobile Global Open (PMGO) 2024 Prelims: शेड्यूल और टीम समेत सभी डिटेल यहां जानें
— NEW STATE MOBILE (@NEWSTATEMOBILE) September 13, 2023
New State Mobile में जुड़े इस नए मोड में कई फीचर्स दिए जाएंगे। इन फीचर्स का इस्तेमाल करके प्लेयर्स बैटल रॉयल गेम में तेजी से रैंक बढ़ा सकते हैं। साथ ही, गेम में आखिर तक सर्वाइव कर सकेंगे।