comscore

Garena Free Fire MAX में आसानी से जीत जाएंगे बैटल रॉयल मैच, यूज करें ये टिप्स

Garena Free Fire MAX में बैटल रॉयल मैच जीतने के लिए प्लेयर्स को कई बातों का खास ध्यान रखना होता है। ऐसे मैच जीतना आसान बात नहीं है। इस कारण प्लेयर्स को इसके लिए पूरे ध्यान से मैदान से उतरना होगा।

Edited by Mona Dixit |Published: Feb 29, 2024, 02:51 PM (IST)

Highlights

  • Garena Free Fire MAX में बैटल रॉयल मैच आसान बात नहीं है।
  • प्लेयर्स को ऐसे मैच जीतने के लिए एक सही स्ट्रेटजी बनानी होगी।
  • गेमर्स को इसके लिए प्रैक्टिस करने की भी जरूरत है।

Garena Free Fire MAX में बैटल रॉयल मैच जीतना आसान बात नहीं है। प्लेयर्स कुछ छोटी गलतियां करके मैच हार जाते हैं और गेम से बाहर हो जाते हैं। उन्हें बैटल रॉयल मैच जीतने के लिए कई बातों का खास ध्यान रखना होगा। अच्छी स्ट्रेटजी और बेहतरीन गेमप्ले के साथ-साथ प्लेयर्स को मैच जीतने के लिए और भी कई तरीके अपनाने होंगे। अगर बैटल रॉयल मैच जीतने आपको बहुत कठिन लगता है तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप बैटल रॉयल मैच आसानी से जीत जाएंगे। news और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Garena Free Fire MAX में बैटल रॉयल मैच जीतने के तरीके

अच्छा लैंडिंग स्पॉट है बहुत जरूरी

बैटल रॉयल मैच आसानी से जीतने के लिए प्लेयर्स के लिए एक अच्छा लैंडिंग स्पॉट सिलेक्ट करना बहुत जरूरी है। अक्सर प्लेयर्स ऐसी जगह लैंड करते हैं, जहां उन्हें भारी छूट मिले। इन स्पॉट पर लूट तो अच्छी मिल जाती है, लेकिन कई प्लेयर्स के होने की वजह से मरने का खतरा भी अधिक होता है। news और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

इस कारण बैटल रॉयल मैच जीतने के लिए वह लैंडिंग स्पॉट सिलेक्ट करें, जहां रिस्क कम हो। शुरुआत में फाइट करना आपके लिए मुश्किलें ला सकता है और आपको मैच जीतने में दिक्कतें आएंगी। news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

कैरेक्टर का सही यूज जरूर करें

फ्री फायर मैक्स में अलग-अलग स्किल वाले कई कैरेक्टर मिलते हैं। कैरेक्टर जीतने में प्लेयर्स की मदद करते हैं। हालांकि, आपको इसकी पावर का सही यूज करना आना चाहिए। बैटल रॉयल गेम में आप K, Alok, Skyler और Dimitri का यूज कर सकते हैं।

इनकी पावर आपको जीतने में मदद करेगी। इनकी पावर हर तरह के गेमप्ले में काम आती है। इससे आपको मैच जीतने में मदद मिलेगी।

ट्रेनिंग मोड पर ज्यादा से ज्यादा करें प्रैक्टिस

फ्री फायर मैक्स में बैटल रॉल मैच जीतने के लिए प्लेयर्स को सीधा मैदान में नहीं उतरना चाहिए। इससे पहले उन्हें ट्रेनिंग ग्राउंड में प्रैक्टिस करनी चाहिए। हर रोज थोड़ा समय आपको ट्रेनिंग ग्राउंड पर देकर किल्स हासिल करना सीखना चाहिए। इससे आप मैदान में जाकर आसानी से किल्स पा सकेंगे और बैटल रॉयल मैच जीत लेंगे।

टीम के साथ खेलना हो जरूरी

बैटल रॉयल गेम में अकेला खेलना प्लेयर्स पर भारी पड़ सकता है। इससे आपको रैंक पुश करने के साथ-साथ जीतने में भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस कारण हमेश टीम के साथ खेलने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपको रिवाइव में भी मदद मिलेगी। साथ ही,  फ्री फायर मैक्स में जीतने में भी फायदा होगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource